भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी चरित्रों से उनकी तुलना करने की आलोचना करते (Shivraj On Priyanka Gandhi) हुए शुक्रवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश में मनोरंजन और लोकतंत्र एवं लोगों का अपमान करने आती हैं।
इसे भी पढ़ें – भाजपा ने धनबल का इस्तेमाल कर मप्र में कांग्रेस सरकार गिराई थी : राहुल गांधी
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए जाने से पहले चौहान ने सीहोर जिले के जैत में अपने पैतृक आवास पर कहा, कांग्रेस तो गंभीर है ही नहीं। मैं प्रियंका गांधी से सवाल करना चाहता हूं कि क्या फिल्मों में एक्टिंग करना यहां मुद्दा है?, क्या जय और वीरू चुनाव का मुद्दा है?, क्या मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नाम पर फिल्म बन जाए ये मुद्दा है? अरे मजाक बना दिया चुनाव का। ये लोकतंत्र का अपमान है, जनता का अपमान है। राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह सात बजे मतदान चल रहा है।
इसे भी पढ़ें – जाति जनगणना क्रांतिकारी कदम, सत्ता में आने पर कांग्रेस यह करेगी : राहुल गांधी
Shivraj On Priyanka Gandhi – चौहान ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रिंयका की टिप्पणियों का जिक्र करते हुए कहा, वो (प्रिंयका गांधी) गंभीर है ही नहीं। वो चुनाव को, लोकतंत्र को, जनता को मनोरंजन समझती हैं, इसलिए मनोरंजन करने आईं हैं।ये तो उनकी सोच का घटियापन है। गंभीर मुद्दों पर बात करो ना। मुख्यमंत्री एक्टिंग करने जाएं, इस पर चुनाव लड़ोगे क्या? दतिया विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने चौहान पर कटाक्ष करते हुए उन्हें विश्व प्रसिद्ध अभिनेता करार दिया था और कहा था कि वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को मात दे सकते हैं। लेकिन जब भी कोई काम के बारे में बात करता है तो वह असरानी (कॉमेडियन) की तरह व्यवहार करने लगते हैं।