नांदेड़ : शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर एक बार फिर जानलेवा हमला होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुखबीर सिंह बादल बीते दिन अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र स्थित पवित्र धार्मिक स्थल ‘नांदेड़ साहिब’ दर्शन हेतु पहुँचे थे। यह (deadly attack in Nanded Sahib) हमला गुरुद्वारा माता साहिब कौर परिसर में उस समय हुआ जब वे माथा टेक रहे थे।
deadly attack in Nanded Sahib – प्रामाणिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारा माता साहिब कौर में एक निहंग ने अचानक सुखबीर सिंह बादल पर तेजधार हथियार (कृपाण) से हमला कर दिया। इस अचानक हुए हमले में सुखबीर बादल के हाथों में गहरी चोटें आई हैं। वहीं, उन्हें बचाने के प्रयास में उनकी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। घटना के तुरंत बाद सुखबीर सिंह बादल को उपचार हेतु समीपस्थ यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
आरोपी निहंग को मौके पर लोगों ने दबोचा
हमलावर निहंग को गुरुद्वारा परिसर में उपस्थित सुरक्षाकर्मियों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने अदम्य साहस दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचा और आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ प्रारंभ कर दी है। फिलहाल इस जानलेवा हमले के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुद्वारा परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
