गांवों में आज भी लोग मौसम के हिसाब से अलग-अलग अनाज की रोटियों को अपनी थाली का हिस्सा बनाते हैं, जो उन्हें हेल्दी रखने में काफी हेल्पफुल है. आप भी फिट और हेल्दी रहने के लिए मौसम के (Seasonal Millets) हिसाब से ज्वार से लेकर जौ तक, कई तरह के अनाज की रोटियों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
बाजरा की रोटी
ज्यादातर लोगों को पता होगा कि सर्दियों में बाजरे की रोटी खाना बेस्ट रहता है, क्योंकि बाजरा काफी गर्म तासीर का अनाज है. इसलिए ये शरीर में गर्माहट बनाए रखने में मदद करता है,और कड़ाके की ठंड में आपको गर्म रखता है. इसके अलावा भी इसके कई फायदे होते हैं, जैसे रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना.
ज्वार की रोटी
आप ज्वार की रोटी को सर्दी के साथ ही गर्मी में भी खा सकते हैं. दरअसल ज्वार में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए ये आसानी से पचने वाला अनाज है. गर्मियों में जहां ज्वार शरीर को शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है तो वहीं ये सर्दियों में एनर्जी बूस्ट करता है.
मक्का की रोटी
भुट्टा यानी मक्का, इसकी रोटी सर्दियों में खाना बेस्ट रहता है, क्योंकि ये शरीर में गर्मी पैदा करने वाला अनाज है जो सर्दी में बॉडी को भरपूर एनर्जी देने का काम करता है. इससे सर्दी में शरीर गर्म भी रहता है और एक्टिव रहने में भी मदद मिलती है.
रागी की रोटी
शेफ पंकज भदौरिया कहती हैं कि रागी की रोटी गर्मी में खाई जा सकती है, क्योंकि ये कैल्शियम से भरपूर होती है तो वहीं नेचुरली शरीर को ठंडा रखने वाला अनाज है. ये एसिडिटी के साथ ही डिहाइड्रेशन से बचाने में हेल्पफुल है.
जौ की रोटी
जौ एक ऐसा अनाज है, जिसमें ठंडक देने वाले गुण होते हैं. यह पाचन में भी मदद करता है और गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में भी हेल्पफुल होता है. इसलिए आप इस अनाज की रोटी गर्मियों में अपनी डाइट में शामिल करें. जौ को कई और तरीके से भी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है.
गेहूं की रोटी
वैसे तो गेहूं हमारी डेली डाइट का हिस्सा है और हर मौसम में लोग इसके आटे की रोटियां खाते ही हैं. दरअसल ये एक ऐसा अनाज है जो संतुलित पोषण देने के साथ ही एनर्जी भी देता है, इसलिए इसे पूरे (Seasonal Millets) साल यानी हर मौसम में खाना सही रहता है.
