शिवपुरी : पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी के एक बार फिर बिगड़े बोल सामने आए हैं. आरोप है कि, उन्होंने अपने बेटे के पक्ष में बयान जारी करते हुए करेरा एसडीओपी को सरेआम धमकाया है. मामला उस वक्त सामने आया जब कानूनी कार्रवाई के लिए प्रीतम सिंह लोधी के बेटे को करैरा एसडीओपी ने थाने बुलवाकर सख्त चेतावनी और हिदायत देकर चालान काटा था. उसे घटनास्थल ले जाकर मामले की छानबीन की थी. बताया गया है कि प्रीतम सिंह लोधी ने (SDOP is not your daddy’s) एक पत्रकार से बात करते हुए कहा है कि, ”एसडीओपी तेरे डैडी की नहीं है करैरा, मेरा बेटा यहां आएगा भी घूमेगा भी और चुनाव भी लड़ेगा. अगर दम है तो रोक कर दिखा.”

मामला कानून और कानून के पदाधिकारी को खुलेआम चुनौती देने का है. यह पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी वह कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इसी तरह धमका चुके हैं. खुद प्रीतम सिंह लोधी के खिलाफ मध्य प्रदेश के कई थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं. उनके खिलाफ कई मुकदमें विचारधीन हैं. ऐसे में उनका यह बयान उनके लिए नई मुश्किल खड़ी कर सकता है. क्योंकि अपने बयान में प्रीतम सिंह लोधी साफ कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, ”हमारा इतिहास पता कर लेना और अपनी औकात में रहना.”

 SDOP is not your daddy’s – शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ पर आरोप लगाते हुए वीडियो जारी किया. बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम लोधी ने करैरा SDOP के लिए कहा ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है.’ इस मामले करैरा SDOP आयुष जाखड़ ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि, ”केवल नियमानुसार पूछताछ, ब्लैक फिल्म-हूटर पर चालान और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई.”

 

 

Share.
Exit mobile version