पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी वीडियो मामले में दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के तीन अफसरों को नोटिस भेजकर 20 फरवरी तक जवाब मांगा है. पूरे मामले को लेकर लेकर आम आदमी (Saurabh Bhardwaj vs BJP) पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भड़क गए हैं. सौरभ ने कहा कि भाजपा को आज प्रिविलेज कमेटी याद आ रही है. ऐसा करने से पहले केंद्र और एलजी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दस साल तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही. प्रिविलेज के मामले में भारतीय जनता पार्टी के एलजी ने कभी दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को विधानसभा समिति के सामने पेश नहीं होने दिया. आप विधायक सवाल लगाते थे, दिल्ली पुलिस से कि हमारे यहां नशा बिक रहा है, हमारे यहां मर्डर हो रहे हैं और हमारे यहां गलत काम हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप होगी आपकी कार
Saurabh Bhardwaj vs BJP – इन सभी सवालों का जवाब दिल्ली पुलिस से नहीं आता था. ये कहा जाता था कि इस लेजेस्टिव असेंबली की पावर नहीं है कि वो दिल्ली पुलिस से सवाल पूछे. वही भारतीय जनता पार्टी आज कह रही है कि पंजाब का डीजीपी हमे यहां आकर रिपोर्ट करे. ये तो बहुत गजब बात हो गई.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए बीजेपी ने इन संस्थाओं को तहस-नहस कर दिया है. अब बीजेपी चाह रही है कि इन्ही संस्थाओं के जरिए वो पंजाब के डीजीपी को तलब कर ले, लेकिन इससे पहले दिल्ली बीजेपी सरकार, केंद्र और एलजी को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए.
