रायपुर : कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर 17 दिसंबर को जमकर बवाल हुआ. दो पक्षों में विवाद के बाद प्रार्थना स्थल में तोड़फोड़, आगजनी की घटना हुई. भारी पुलिस बल तैनात किया गया. प्रशासन (Chhattisgarh bandh) को धारा 144 लगानी पड़ी. इस घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने प्रदेश में सामाजिक अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए आज बंद बुलाया है.
छत्तीसगढ़ सर्व समाज का बंद
बस्तर सहित सभी संभागों में बंद को सफल बनाने का आह्वान सर्व समाज ने किया है. छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने प्रदेश में सामाजिक अशांति फैलाने का आरोप लगाते हुए आज बंद बुलाया है. जनजातीय सुरक्षा मंच के नेताओं ने कहा है कि यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में होगा. आज बस्तर संभाग सहित पूरा छत्तीसगढ़ बंद रहेगा.
बीजापुर में बंद का असर
छत्तीसगढ़ बंद का असर बीजापुर जिले में साफ तौर पर देखने को मिला. बीजापुर शहर सहित भोपालपटनम, आवापल्ली, भैरमगढ़ और मद्देड में व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे. सुबह से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और रोजमर्रा की चहल पहल नदारद दिखी. अधिकांश जगहों पर दुकानें नहीं खुलीं, जिससे आम लोगों को दैनिक जरूरतों की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ा.
बस्तर में बंद का असर
बस्तर में बंद का बड़ा असर देखने को मिल रहा है. सुबह से ही सभी प्रतिष्ठानें बंद है. वहीं विश्व हिंदू परिषद से सदस्य बंद को सफल बनाने के लिए शहर में घूम घूम कर दुकानें बंद करवा रहे हैं. इधर (Chhattisgarh bandh) सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में जवानों को चप्पे चप्पे तैनात किया गया है.
