कांग्रेस ने सरत पटनायक (Sarat Pattnaik) को ओडिशा यूनिट का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन पटनायक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पार्टी की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया कि तत्काल प्रभाव से सरत पटनायक ओडिशा कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की लिए किये गए निरंजन पटनायक के योगदान की सराहना की।
इसे भी पढ़ें – आशा कार्यकर्ताओं को WHO ने “ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड” से किया सम्मानित, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
नए अध्यक्ष के नाम पर मोहर लगाने से पहले कांग्रेस आलाकमान ने ओडिशा के कुछ वरिष्ठ पार्टी नेताओं को दिल्ली बुलाया था। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले निरंजन पटनायक की जगह किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने पर चर्चा करने के लिए पार्टी नेताओं से पांच मई तक राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने को कहा गया था।
इसे भी पढ़ें – पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, सोनिया,प्रियंका,राहुल गाँधी सहित पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
Sarat Pattnaik – सरत पटनायक दूसरी बार ओडिशा में कांग्रेस अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वह 2001 से 2004 तक यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। ओडिशा में जून 2024 से पहले विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 24 जून 2024 को खत्म हो रहा है। ऐसे में पटनायक पर लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में अच्छे प्रदर्शन की जिम्मेदारी होगी।