नई दिल्ली : सैम पित्रोदा के पैतृक संपत्ति हस्तांतरण पर कर संबंधी बयान कांग्रेस के जी का जंजाल बन गया है। भाजपा हमलावर है और कांग्रेस बयान से किनारा कर रही है। कांग्रेस नेता ओवरसीज कांग्रेस के नेता सैम पित्रोदा के बयान से पल्ला झाड़ते हुए (Sam Pitroda Statement) डैमेज कंट्रोल में जुट गए हैं।
इसे भी पढ़ें – मंच पर बेहोश होकर क्यों गिरे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, बताई वजह
Sam Pitroda Statement – सैम पित्रोदा ने शिकागो में एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा है, कांग्रेस भारत में धन के पुनर्वितरण की योजना बना रही है। उन्होंने कहा कि परिवार के मुखिया की मृत्यु के बाद अमेरिका में 55 प्रतिशत संपत्ति मिलती है शेष संपत्ति सरकार के पास चली जाती है। इस तरह की व्यवस्था भारत में नहीं हैं। इस पर विचार होना चाहिए। कांग्रेस इस तरह की योजना बना रही है। सैम पित्रोदा इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।
इसे भी पढ़ें – मां महबूबा मुफ्ती के लिए चुनाव प्रचार करने निकलीं बेटी इल्तिजा मुफ्ती
सैम पित्रोदा के इस बयान को भाजपा ने गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस की आलोचना करनी शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री ने सैम के बयान पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ की सभा में कहा था कि कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी
के बाद भी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सैम पित्रोदा की टिप्पणी के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में सर्वे का जिक्र है। मनमोहन सिंह पहले अपने बयान में कह चुके हैं, देश के संसाधनों पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों और विशेषकर मुसलमानों का है। अब सैम पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला देते हुए टिप्पणी की है कि धन के वितरण पर विचार-विमर्श होना चाहिए।