प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में दो रैलियों को संबोधित किया। दोनों रैलियों में प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के मर्म पर चोट करने वाले जहर बुझे तीर छोड़े। अपने वक्तव्य में उन्होंने 2023 में प्रस्तावित राज्यों के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव की राजनीति का संकेत दे दिया है।प्रधानमंत्री (Rubber Stamp President) ने अपने संबोधन में कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के वक्तव्य का जिक्र किया, लेकिन प्रधानमंत्री ने बिना उनका नाम लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनके परिवार को निशाने पर ले लिया।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस जितना कीचड़ उछालेगी, कमल उतना ज्यादा खिलेगा – पीएम मोदी
कुछ दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की तुलना लंकापति रावण से की थी। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका चुटीले अंदाज में जवाब दिया। मोदी ने अपने वक्तव्य में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम लेकर उनपर सीधे हमला नहीं बोला और परोक्ष हमले में उन्हें रबर स्टांप कांग्रेस अध्यक्ष बता दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह खरगे का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि खरगे वहीं कहेंगे, जो उन्हें बोलने के लिए कहा जाएगा।
Rubber Stamp President – प्रधानमंत्री ने इस बहाने सीधे गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने संकेतों में खरगे को रबर स्टांप कांग्रेस अध्यक्ष बताते हुए उनका रिमोट कंट्रोल गांधी परिवार के पास होने को हवा दे दी है। बिना कहे ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया। दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा के निशाने पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ही हैं। लेकिन इसमें कहीं भी मल्लिकार्जुन खरगे नहीं है। इस रणनीति को भाजपा का समझदारी भरा सियासी कदम कहा जा रहा है।
इसे भी पढ़ें – गुजरात में पीएम मोदी का मेगा रोड शो आज, 50 किमी के रोड शो में कवर होंगे 16 विधानसभा क्षेत्र
भाजपा के रणनीतिकारों का भी मानना है कि राहुल गांधी और गांधी परिवार को राजनीतिक हमलों से बचाने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके रणनीतिकारों ने मल्लिकार्जुन खरगे का कवच के रूप में इस्तेमाल किया है। यही वजह है कि हिमाचल के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला, लेकिन राहुल गांधी दूर रहे। गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में राहुल गांधी अभी तक केवल अपनी इंट्री कराकर भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखने में जुट गए हैं। लेकिन भाजपा के नेताओं की कोशिश गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे का ठीकरा राहुल गांधी और गांधी परिवार पर ही फोड़ने की रहेगी।