
हादसे से बाद की तस्वीर
–
रोहतक में महम बाईपास पर देर रात कैंटर व पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की की मौत हो गई। जबकि 23 लोग घायल हैं। इनका पीजीआई में इलाज चल रहा है। उत्तर प्रदेश जिला गाजियाबाद के मोदीनगर से 25 लोग पिकअप में सवार होकर राजस्थान के बगड़ गांव जा रहे थे। महम बाईपास पर रात करीब 2 बजे पिकअप की टक्कर एक कैंटर से हो गई।
हादसे में इन लोगों को आई चोटें
हादसे में कैंटर सवार लोगों में से गाजियाबाद के मोती नगर निवासी 70 वर्षीय गायत्री व 40 वर्षीय विजेंदर जबकि 23 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 वर्षीय लव, 3 वर्षीय वंशिका, 4 वर्षीय चिराग, 7 वर्षीय हर्षिता, 9 वर्षीय हर्ष, 10 वर्षीय भावना, 10 वर्षीय दीपांशी, 13 वर्षीय अंशु, 15 वर्षीय साहिल, 17 वर्षीय तिथि, 25 वर्षीय सोनम, 25 वर्षीय राधिका, 29 वर्षीय कुलदीप, 32 वर्षीय कुसुम, 32 वर्षीय अरुण, 38 वर्षीय अमित कुमार, 40 वर्षीय गीता, 40 वर्षीय संजय, 42 वर्षीय अजय कुमार, 45 वर्षीय विजय, 50 वर्षीय समय सिंह, 50 वर्षीय मेंदरी, 65 वर्षीय ओमवती शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पीजीआई पहुंचाया। यहां घायलों का इलाज चल रहा है।