Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खुशखबरी: कल से ट्रायल शुरू, भारत के सबसे बिजी रूट पर अब ट्रेनें भरेंगी फर्राटा, जानें कितनी बढ़ेगी रफ्तार
    • BMC चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव: छठ पूजा के बाद बिहारी वोटरों के लिए क्या है खास रणनीति?
    • गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट
    • 35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी
    • शिंदे बनाम उद्धव की असली लड़ाई: संभाजीनगर क्यों बना शिवसेना के कब्जे की जंग का अखाड़ा?
    • केजरीवाल का हमला: ‘दलितों की बेइज्जती हो रही, CJI पर जूता फिंका जा रहा’, देश की स्थिति पर जताई चिंता
    • उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट
    • रिश्ता शर्मसार: झुंझुनूं में पिता ने खुद ही किया बेटी का अपहरण, पूरी वारदात CCTV में कैद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत 38 घायल

    उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, दो की मौत 38 घायल

    April 3, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Roadways Bus Fell Into Ditch
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर आइटीबीटी गेट शेरगढ़ी के पास रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गिर गई। दुर्घटना में (Roadways Bus Fell Into Ditch) दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 लोग घायल हैं। घायलों का उपचार देहरादून में चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी सहित अन्य अधिकारियों ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना है।

    इसे भी पढ़ें – बाबा रामदेव के सानिध्य में 100 युवाओं ने ली सन्यास की दीक्षा, समाज सेवा का लिया संकल्प

    आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार रविवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर आईटीबीपी कैंप, शेरगढ़ी के पास उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर खाई में गिर गई। दुर्घटना में बस चालक-परिचालक सहित 40 लोग घायल हो गए। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोगों का उपचार चल रहा है। मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, जिला प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है। राहत बचाव कार्य में स्थानीय निवासियों ने भी सहयोग किया।

    इसे भी पढ़ें – सहकारिता के क्षेत्र में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर : अमित शाह

    Roadways Bus Fell Into Ditch – घायलों को गंभीर हालत में दून चिकित्सालय और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान महक लखेड़ा पुत्री सुधाकर लखेड़ा उम्र 15 वर्ष निवासी मसूरी, सुधा पत्नी सुधाकर लखेड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी मसूरी की मृत्यु हो गई है। बाकी घायलों का मैक्स और दून चिकित्सालय उपचार चल रहा है। जिलाधिकारी सोनिका ने मैक्स अस्पताल और दून चिकित्सालय में पहुंचकर घायलों का हालचाल लेते हुए बेहतर उपचार के लिए संबंधित अधिकारी और चिकित्सकों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने मैक्स अस्पताल में नगर मजिस्ट्रेट और दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में उप जिलाधिकारी सदर को तैनात किया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच कराने की बात कही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में शीत लहर की दस्तक: केदारनाथ में पारा शून्य से नीचे, हेमकुंड साहिब बर्फ से ढका, वीकेंड पर भारी बर्फबारी का अलर्ट

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    केदारनाथ यात्रियों के लिए जरूरी खबर: 12 अक्टूबर तक हेलीकॉप्टर की बुकिंग फुल

    दरिंदगी की हद! रेप के आरोपी ने अस्पताल जाकर मनाया जश्न, पीड़िता के सामने कहा- ‘मैं पिता बन गया हूं’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.