नई दिल्ली : तिगड़ी इलाके में रोडरेज का एक मामला सामने आया है। मामले में बाइक सवार और स्कार्पियों कार सवार बदमाशों ने एक कार सवार पर राड और हथौड़े (Road Rage Case) से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल की पहचान संगम विहार के बलराज चौधरी के तौर पर हुई है। जांच में पता चला कि घायल व्यक्ति तिगड़ी इलाके का घोषित बदमाश है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज इत्यादि की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें – महिला आरक्षण को तुरंत प्रभाव से किया जाए लागू : अरविन्दर सिंह लवली
Road Rage Case – दक्षिणी जिले की पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि 21 सितंबर की रात 12.37 बजे तिगड़ी पुलिस को एक पीसीआर काल मिली थी कि इलाके में एक लड़के को गोली मार दी गई है। उन्हें बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंचने पर पुलिस वालों को पता चला कि संगम विहार के बलराज के सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं।अपने बयान में उन्होंने बताया कि वह छतरपुर स्थित अपने कार्यालय से वापस आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को बेवकूफ बनाने वाला है महिला आरक्षण विधेयक : AAP
मालवीय नगर में उन्होंने अपने दोस्त जुगल किशोर के घर पर रात को खाना खाया। फिर अपनी कार से घर जाने लगे। तभी रास्ते में उनकी कार में एक बाइकसवार ने टक्कर मार दी। वह कार से नीचे उतरा उससे टक्कर मारने का कारण पूछा तो बाइक सवार ने उनके आंखों में मिर्च पाउडर डाली दी। तभी स्कार्पियो कार में कुछ लोग आए और लोहे की राड व हथौड़े से हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर क्राइम टीम भी पहुंची। लेकिन जांच के दौरान फायिरंग का कोई सुबूत नहीं मिला।