गुरदासपुर: गुरदासपुर के कलानौर रोड पर अड्डा भिखारीवाल के पास एक बस और टिप्पर के बीच भयानक टक्कर हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और चैकर सहित आठ यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि कुछ अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।
खबर मिली है कि घायलों में से पांच को सरकारी अस्पताल और तीन को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार बस को पीछे से एक तेज रफ्तार टिप्पर ने टक्कर मार दी, जिससे बस ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई। इसे लेकर थाना कलानौर के SHO जतिंदर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
