Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस : मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • जो कहा वो किया : पंजाब सरकार ने किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल : गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा के सत्ता में आते ही दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा : शाह

    भाजपा के सत्ता में आते ही दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा : शाह

    April 3, 2023 देश 2 Mins Read
    Rioters Will Be Punished
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार में नीतीश कुमार की ‘‘महागठबंधन’’ सरकार के कार्यकाल में ‘भ्रष्टाचार’, ‘अराजकता’ और ‘दमन’ का माहौल व्याप्त होने का (Rioters Will Be Punished) आरोप लगाने के साथ ही चेतावनी भरे स्वर में कहा कि 2024 में भाजपा के सत्ता में आते ही सभी दंगाइयों को ‘उल्टा लटका’ दिया जाएगा। शाह ने नवादा जिले के हिसुवा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहारशरीफ और सासाराम में सांप्रदायिक तनाव के लिए पूरी तरह राज्य की नीतीश कुमार नीत सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इन दोनों शहरों में आग लगी है और वह सासाराम में हिंसा की वजह से वहां नहीं जा पाए।

    इसे भी पढ़ें – युवाओं के मन में माता पिता के प्रति अनादर की भावना पैदा की जा रही है : त्रिवेदी

    भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले शाह ने सासाराम की स्थिति के बारे में कहा कि वहां पर लोग मारे जा रहे हैं और गोलियां चल रही हैं। प्रशासन का कहना है कि सासाराम और बिहारशरीफ में दंगों में अभी तक कोई हताहत नहीं हुआ है। भाजपा ने सासाराम में सीआरपीसी की धारा 144 लगाने को शाह की यात्रा को रद्द करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है, जो सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर एक समारोह में शामिल होने वाले थे। हालांकि, रोहतास जिले के प्रशासन ने दावा किया है कि कोई निषेधाज्ञा लागू नहीं की गई है और उन पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जो कैमरे के सामने लोगों को इसलिए घरों के अंदर रहने के लिए कहते हुए पकड़े गए हैं, क्योंकि ‘धारा 144 लागू है।

    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की घोषणा, वाहन नीलामी अब होगी ऑनलाइन

    Rioters Will Be Punished – शाह ने कहा कि मैंने स्थिति का जायजा लेने के लिए बिहार के राज्यपाल से बात की। ललन सिंह (जद (यू) के अध्यक्ष) इसका विरोध कर रहे हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि मैं देश का गृह मंत्री हूं। अगर बिहार में अराजकता कायम है, तो मैं मूक दर्शक नहीं बन सकता। राज्य देश का एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फिर से सत्ता में लाएं, और विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने में मदद करें। सारे दंगाइयों को उल्टा लटका दिया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    BJP ने खरगे परिवार को घेरा : बेटे ने RSS पर बैन मांगा, पिता ने कभी किया था संघ शिविर का दौरा

    NDA में सीट बंटवारे के बाद ‘नया संग्राम’: अब ‘स्ट्राइक रेट’ पर फंसा पेंच, सहयोगी दल क्यों मचा रहे हैं बवाल?

    SC का सख्त रुख : विवादित पोस्ट मामले में नेहा सिंह राठौर की याचिका खारिज, FIR रहेगी बरकरार

    ममता बनर्जी का नया बयान : ‘मैंने चावल खाने की बात कही, चावल होने की नहीं’

    कांग्रेस का BJP पर वार- नेहरू के नाम से है एलर्जी, इसलिए बदला साइंस मेट्रो स्टेशन का नाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.