रीवा : विश्वविद्यालय थाना में युवती द्वारा अग्निवीर सैनिक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई है. बताया गया कि 3 साल पहले युवती की लड़के से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी. इसके कुछ समय बाद दोनों की मुलाकात रीवा के अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में हुई. इसके बाद युवक ने किराए के (horrible end of Instagram friendship) मकान में युवती के साथ जबरन संबंध बनाया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी. उसने कई बार लड़की की अस्मत लूटी. बीते 6 महीने से युवक अग्निवीर जवान पंजाब यूनिट में पदस्थ है.

रीवा के गुढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती 30 जनवरी को अपनी मां के साथ विश्वविद्यालय थाने पहुंची. अग्निवीर सैनिक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई. दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि वह रीवा में रहकर पढ़ाई करती है. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र बोदाबाग इलाके में किराए के मकान में रहती है. जुलाई 2023 में इंस्टाग्राम से उसकी दोस्ती सतना के नागौद निवासी 23 वर्षीय युवक से हुई थी. इसके बाद दोनों आपस में बातचीत करने लगे.

horrible end of Instagram friendship – युवती का आरोप है कि अगस्त 2023 को युवक किसी काम के सिलसिले से अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा आया था. उसके साथ युवती भी वहां पर पहुंची थी. इसके बाद युवक ने युवती से उसके साथ रूम पर चलने को कहा. किराए के रूम पर पहुंचने के बाद उसने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसके बाद युवक ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी से कुछ कहा तो वह उसे बदनाम कर देगा. जब युवती ने घटना के बारे में लड़के के पिता से शिकायत की तो उलटा पिता ने युवती को जान से मारने की धमकी दी.

 

 

 

Share.
Exit mobile version