अमेरिका द्वारा रूस की बड़ी तेल कंपनियों पर लगाए गए प्रतिबंधों के बावजूद भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) को रूसी तेल की सप्लाई मिलती रही है. दरअसल, वॉशिंगटन (reliance vs sanctions) से मिली एक महीने की खास छूट के चलते रिलायंस को रूस की सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से कच्चे तेल की खेपें मिलती रहीं. इस मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, यह छूट पहले सार्वजनिक नहीं की गई थी.

अक्टूबर महीने में अमेरिका ने रोसनेफ्ट और लुकोइल जैसी रूसी ऊर्जा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे. इसके तहत वैश्विक कंपनियों को 21 नवंबर तक इन कंपनियों के साथ अपने लेनदेन धीरे-धीरे बंद करने का समय दिया गया था. हालांकि, रिलायंस को इसमें अस्थायी राहत मिली, जिससे वह पहले से तय सौदों को पूरा कर सकी.

रिलायंस का रोसनेफ्ट के साथ लंबी अवधि का समझौता है, जिसके तहत कंपनी रोज़ाना करीब 5 लाख बैरल रूसी कच्चा तेल खरीदती है. यह तेल गुजरात स्थित 14 लाख बैरल प्रति दिन क्षमता वाले रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स में प्रोसेस किया जाता है, जो दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स माना जाता है.

reliance vs sanctions – ट्रेड डेटा एजेंसी क्लर (Kpler) के अनुसार, 22 नवंबर के बाद से रिलायंस को रोसनेफ्ट से करीब 15 खेपें मिल चुकी हैं. इस पर कंपनी ने कहा है कि ये सभी पहले से हुए सौदे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के नियमों के तहत पूरा किया जा रहा है. रिलायंस ने यह भी स्पष्ट किया कि रोसनेफ्ट के साथ आखिरी कार्गो 12 नवंबर को लोड किया गया था.

Share.
Exit mobile version