रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। दिवाली पर रिलीज होने वाली नीतेश तिवारी की यह फिल्म भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है, जिसका बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के (Chetan Hansraj’s Blast) किरदार में नजर आएंगे। हाल ही में टीवी एक्टर चेतन हंसराज ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया कि वे इस फिल्म में न केवल रावण के नाना ‘सुमाली’ (या ‘माली’) का पावरफुल रोल कर रहे हैं, बल्कि कुल 7 अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – रणवीर सिंह पर बैन के खिलाफ अदालत पहुंचे मशहूर प्रोड्यूसर टी.पी. अग्रवाल; FWICE के फैसले को दी चुनौती

Chetan Hansraj’s Blast – चेतन हंसराज फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दुनिया के टॉप-क्लास लोग काम कर रहे हैं और फाइनल एडिट को खुद मिस्टर नोलन (क्रिस्टोफर नोलन) अप्रूव करेंगे, जो किसी भी एक्टर के लिए गर्व की बात है। चेतन ने कहा कि उन्होंने शूटिंग के दौरान जो विजुअल्स देखे हैं, उन्हें देखकर दर्शक दंग रह जाएंगे। फिल्म का लेवल इतना बड़ा है कि इसने भारतीय सिनेमा के मापदंडों को बदल कर रख दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने बाकी 6 किरदारों के नामों का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन 7 किरदारों का होना फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ा रहा है।

 

 

Share.
Exit mobile version