Ramadan – राजधानी में शनिवार शाम को चांद दिखाई देने के बाद रमजान (Ramadan) का पाक महीना शुरू हो गया। रविवार से पहले रोजा की शुरूआत होगी। रोजेदार रविवार की सुबह सहरी और शाम को इफ्तार निर्धारित समय पर कर सकेंगे। शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के संबंधित मस्जिदों ने सहरी और इफ्तार का समय निर्धारित कर दिया है। कोविड से उपजी स्थिति के कारण बीते दो साल में रजमान का पाक महीना कई तरह की बंदिशों के बीच बीता। न तो मस्जिदों में भीड़ थी और न ही बाजारों में चहल पहल। चांद दिखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार का समय साझा किया।
इसे भी पढ़ें – गाजीपुर लैंडफिल अग्निकांड पर बड़ी कार्यवाही, दिल्ली सरकार ने ईडीएमसी पर किया 50 लाख का जुर्माना
चांदनी चौक स्थित शाही मस्जिद फतेहपुरी के शाही इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली एसीआर के लिए सहरी का समय सुबह 4.48 बजे तथा इफ्तार का समय शाम 6.42 बजे है। कोरोना पर लगी पाबंदियां हटने के बाद मस्जिदों में भी भीड़ बढ़ी है। पुरानी दिल्ली सहित अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजार भी सज गए हैं। जामिया नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद सहित राजधानी के अन्य इलाकों में रमजान के महीने की तैयारियां देखी गई।
इसे भी पढ़ें – दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, अब सीलिंग से मिलेगी राहत,एक हजार से ज्यादा संपत्तियां होंगी डी-सील
विगत वर्ष कोरोना के कारण उपजी स्थिति के कारण ईद भी सूनी रही। कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। यही नहीं कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो कॉल कर सहरी और इफ्तार कर रहे थे।