Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नामांकन प्रक्रिया पर SC का फैसला! ‘बुर्का हटाना होगा या नहीं?’, चुनाव आयोग ने कहा- SIR के तहत वेबसाइट पर जारी होगी लिस्ट
    • नामांकन के बाद मची ‘बिरयानी लूट’! AIMIM उम्मीदवार की पार्टी में खाने के लिए टूट पड़े लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भगदड़ का वीडियो
    • एयर इंडिया हादसे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त! पायलट के पिता की याचिका पर केंद्र को भेजा नोटिस, मांगी रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक जांच
    • शरद पवार का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों का संसार उजड़ गया, सरकार ने कोई मदद नहीं की’, अनदेखी का लगाया गंभीर आरोप
    • चित्तौड़गढ़ कांग्रेस में खुलकर आई गुटबाजी: ज़िला अध्यक्ष चयन बना ‘शक्ति प्रदर्शन’ का अखाड़ा, संगठन चुनाव पर विवाद
    • BJP ने गुजरात में की ‘सबसे बड़ी सर्जरी’! सीएम भूपेंद्र पटेल को छोड़ सभी 16 मंत्रियों का इस्तीफा, आज रात तय होगी नए चेहरों की सूची
    • दबंगों की क्रूरता की हद! अवैध खनन का विरोध करने पर दलित युवक पर किया पेशाब, जातिगत गालियां दीं और जमकर पीटा, पूरे इलाके में तनाव
    • परीक्षा से बचने का नायाब तरीका: छात्रों ने फैलाई ‘प्रिंसिपल की मौत’ की अफवाह, सच्चाई जानने से पहले शोक मनाने पहुंच गए लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रमजान का पाक महीना शुरू, पहला रोजा रविवार से

    रमजान का पाक महीना शुरू, पहला रोजा रविवार से

    April 3, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Ramadan
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Ramadan – राजधानी में शनिवार शाम को चांद दिखाई देने के बाद रमजान (Ramadan) का पाक महीना शुरू हो गया। रविवार से पहले रोजा की शुरूआत होगी। रोजेदार रविवार की सुबह सहरी और शाम को इफ्तार निर्धारित समय पर कर सकेंगे। शिया और सुन्नी समुदाय के लोगों के संबंधित मस्जिदों ने सहरी और इफ्तार का समय निर्धारित कर दिया है। कोविड से उपजी स्थिति के कारण बीते दो साल में रजमान का पाक महीना कई तरह की बंदिशों के बीच बीता। न तो मस्जिदों में भीड़ थी और न ही बाजारों में चहल पहल। चांद दिखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी और रोजा के दौरान सहरी और इफ्तार का समय साझा किया।

    इसे भी पढ़ें – गाजीपुर लैंडफिल अग्निकांड पर बड़ी कार्यवाही, दिल्ली सरकार ने ईडीएमसी पर किया 50 लाख का जुर्माना

    चांदनी चौक स्थित शाही मस्जिद फतेहपुरी के शाही इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली एसीआर के लिए सहरी का समय सुबह 4.48 बजे तथा इफ्तार का समय शाम 6.42 बजे है। कोरोना पर लगी पाबंदियां हटने के बाद मस्जिदों में भी भीड़ बढ़ी है। पुरानी दिल्ली सहित अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजार भी सज गए हैं। जामिया नगर, सीमापुरी, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद सहित राजधानी के अन्य इलाकों में रमजान के महीने की तैयारियां देखी गई।

    इसे भी पढ़ें – दिल्लीवालों के लिए खुशखबरी, अब सीलिंग से मिलेगी राहत,एक हजार से ज्यादा संपत्तियां होंगी डी-सील

    विगत वर्ष कोरोना के कारण उपजी स्थिति के कारण ईद भी सूनी रही। कम संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। यही नहीं कई लोग सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो कॉल कर सहरी और इफ्तार कर रहे थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला, ‘केमिकल क्यों डलवा रही सरकार?’ दिल्ली में घमासान

    केजरीवाल का गुजरात सरकार पर बड़ा हमला: ‘किसानों के दमन में जुटी’, AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, BJP को दी चेतावनी

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    दिवाली पर यात्रियों की जेब पर डाका! नोएडा से लखनऊ-वाराणसी का बस किराया 7 गुना बढ़ा

    हाई-टेक बैंक लूट का मास्टरमाइंड : क्लैट पास युवक कैसे बन गया लुटेरा?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.