Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बायो खतरों और न्यूक्लियर हमले से असर के खिलाफ तैयारी जरूरी… जानें ऐसा क्यों बोले CDS अनिल चौहान
    • CM सर, आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, पार्टी के लोगों के साथ नहीं, करूर हादसे पर स्टालिन पर बरसे एक्टर विजय
    • फिल्मी स्टाइल ठगी! मोबाइल व्यापारी से 1 करोड़ का फ्रॉड, पुलिस ने नहीं लिखा केस
    • SIR के बाद बिहार में मतदाता सूची फाइनल, आयोग ने वेबसाइट पर किया अपलोड
    • रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी
    • बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह और बीजेपी में सुलह, जानिए क्या था विवाद
    • किशनपुरा लूटकांड मामले में नया मोड़, गैंगस्टर लिंक आया सामने
    • फिर गर्मी पकड़ने लगी जोर, बिजली की डिमांड में भारी उछाल, अघोषित कट से जनता परेशान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » केजरीवाल को मिला टिकैत का साथ, कुमार विश्वास का आरोप बताया निराधार

    केजरीवाल को मिला टिकैत का साथ, कुमार विश्वास का आरोप बताया निराधार

    February 20, 2022 दिल्ली 3 Mins Read
    rakesh tikait on vishwas statement
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    आप के पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास द्वारा दिल्ली के मुख्यमंंत्री अरविंद केजरीवाल पर खालिस्तान समर्थकों के साथ संबंध रखने के आरोप लगाए जाने के बाद अब भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केजरीवाल का बचाव करते हुए कुमार विश्वास पर ही पलटवार किया है।

    बता दें कि बीते दिनों कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर खालिस्तान अलगाववादियों संग रिश्ते रखने का आरोप लगाते हुए कहा था कि 2017 में केजरीवाल ने उनसे कहा था कि एक दिन वह या तो पंजाब के सीएम बनेंगे या खालिस्तान के पीएम।’

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 12,430 नए स्मार्ट क्लासरूम का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

    rakesh tikait on vishwas statement  – कुमार विश्वास ने तब केजरीवाल को खालिस्तानी अलगाववादियों को आगे बढ़ाने के खिलाफ चेतावनी भी दी थी, लेकिन केजरीवाल ने उन चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया और कहा था कि वह सब मैनेज कर लेंगे।

    कुमार विश्वास के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी के’ संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शायद मैं दुनिया का सबसे स्वीट आतंकवादी होऊंगा, जो लोगों के लिए अस्पताल और स्कूल बनवाता है, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर भेजता हैं। मैं समझता हूं कि आज तक कोई ऐसा आतंकवादी पैदा नहीं हुआ, जो सड़कें बनवाता है, पानी देता है, बिजली ठीक करता है, लोगों को फ्री बिजली देता है, लोगों की सेवा करता है। ऐसा आतंकवादी तो पहले कभी पैदा ही नहीं हुआ होगा।

    ‘आप’ संयोजक ने सवाल करते हुए कहा कि यह चल क्या रहा है? इन्होंने नौटंकी बना दिया है। देश की दो सबसे बड़ी पार्टियां, उनके शीर्ष के नेता मिलकर देश की सुरक्षा का मजाक उड़ा रहे हैं। इस तरह से सुरक्षा के ऊपर डील की जाती है। मैं समझता हूं कि आतंकवादी दो किस्म के होते हैं। एक वो आतंकवादी होते हैं, जो जनता में खौफ फैलाते हैं। एक वो आतंकवादी होते हैं, जो भ्रष्टाचारियों में खौफ फैलाते हैं। आज ये सारे भ्रष्टाचार इकट्ठे हो गए हैं। सारे चोर-लुटेरे इकट्ठे हो गए हैं। जनता के लिए तो मैं स्कूल और अस्पताल बनवाता हूं, लेकिन इन लोगों के लिए मैं आतंकवादी हूं।

    इसे भी पढ़ें – शराब के शौकीनों के लिए अच्छी खबर , फ़िलहाल जारी रहेगा छूट का सिलसिला

    rakesh tikait on vishwas statement  

    केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के कई बड़े नेता केजरीवाल को आतंकवादी कहते रहे हैं, जिससे मुझे हंसी आती है, जिस व्यक्ति को वे आतंकवादी कह रहे हैं, वह आज देश को 12,430 क्लासरूम समर्पित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेताओं को स्कूलों के अलावा किसी चीज का डर नहीं है। अच्छे स्कूल बनेंगे तो नेताओं को जाति और धर्म के नाम पर वोट नहीं मिलेंगे। ये स्कूल पक्के देशभक्त पैदा करेंगे। हम स्कूल नहीं बना रहे हैं, हम देशभक्त बनाने के लिए कारखाने लगा रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रश्मि, काजल और श्वेता बनीं चैतन्यानंद की गुनाहगार साथी, न्यायपालिका को भी दी धमकी

    बंदी बनाता और रेप करता था आश्रम का बाबा, कांटों से घिरे किले में किया अंधकार का राज़ उजागर

    चैतन्यानंद की डबल लाइफ का पर्दाफाश, WhatsApp चैट्स ने खोली पोल

    राजधानी असुरक्षित? दिल्ली में मर्डर-चोरी के मामलों में बढ़ोतरी

    नवरात्र में भीगेंगे भक्त! दिल्ली से गुजरात तक बारिश की चेतावनी

    16 लड़कियों से यौन शोषण का आरोप, कोर्ट ने चैतन्यानंद को 5 दिन की रिमांड पर भेजा…

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.