असम में भीषण ट्रेन हादसा हुआ है. राज्य के जमुनामुख के सानरोजा इलाके में नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस हाथियों के एक झुंड से टकरा गई. यह हादसा शुक्रवार रात करीब 2 बजे हुआ, जब (8 elephants died) हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. हादसे में ट्रेन के इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. इस घटना में 8 हाथियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कुछ हाथी घायल हैं.

हादसे के बाद इस रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं. बताया जा रहा है कि लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन हाथियों से टकरा गई और ये हादसा हो गया. यह इलाका वन क्षेत्र में आता है. ऐसे में समय-समय पर हाथियों का झुंड जंगलों से निकलकर रेलवे ट्रैक पर आ जाता है.

8 elephants died – जानकारी के मुताबिक हादसे में ट्रेन की चपेट में आए हाथियों के कटने के बाद उनके अंग रेलवे ट्रैक पर बिखर गए. इसी वजह से कई ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए हैं, साथ ही कई को कैंसिल कर दिया गया है. वहीं टक्कर के बाद ट्रेन में जोरदार झटका लगा, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई यात्री अपनी सीटों से गिर पड़े. हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है.

Share.
Exit mobile version