विजयपुरा : कांग्रेस की आलोचना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Rahul On PM Modi) पर पलटवार करते हुए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘वह (मोदी) डरे हुए हैं और मंच पर आंसू तक बहा सकते हैं।’’ गांधी ने कांग्रेस शासित कर्नाटक के विजयपुरा जिला मुख्यालय में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आपने प्रधानमंत्री के भाषण सुने हैं। वह डरे हुए हैं। हो सकता है कि वह मंच पर आंसू बहाने लगें।’’

इसे भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया VVPAT पर फैसला, सत्यापन की मांग वाली अर्जियां खारिज

Rahul On PM Modi – प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी हालिया रैलियों में कांग्रेस को ‘मंगलसूत्र’, ‘संपदा पुनर्वितरण’ और ‘विरासत कर’ जैसे आरोपों से घेरने का प्रयास किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी पर अनेक तरीके से जनता का ध्यान भटकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘मोदी ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। कभी वह चीन और पाकिस्तान की बात करते हैं, कभी वह आपसे थाली बजाने को कहेंगे और कभी आपके मोबाइल फोन पर टॉर्च लाइट जलाने को कहेंगे।’’

इसे भी पढ़ें – कतर से लौट चुके पूर्व नौसेना अधिकारी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, जताया आभार

गांधी ने कहा कि भारत में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई समेत चार महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। उन्होंने दावा किया कि केवल कांग्रेस ही बेरोजगारी समाप्त कर सकती है, महंगाई को काबू में कर सकती है और लोगों को उनकी उचित हिस्सेदारी दिला सकती है। गांधी ने कहा, ‘‘मोदी ने केवल गरीब जनता का पैसा लूटा है। उन्होंने कुछ लोगों को ही अरबपति बनाया है। देश में करीब 22 लोग हैं जिनकी संपदा देश के 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के समान है। केवल एक प्रतिशत लोग देश की 40 प्रतिशत संपदा पर नियंत्रण रखते हैं।’’

Exit mobile version