Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट
    • मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है
    • JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR
    • साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- ‘बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर में बिठाओ’
    • दिवाली पर किसानों की हुई ‘धनवर्षा’! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौगात से खुशी की लहर
    • नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप
    • विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? ‘नमक हराम’ बयान पर सफाई में बोले- ‘जो सरकार का उपकार नहीं मानते, मैंने उन्हें कहा’
    • अयोध्या में दीपोत्सव का दिव्य नजारा! घाटों पर जगमगाएंगे 26 लाख दीपक, पहली बार 11 हजार स्वदेशी ड्रोन दिखाएंगे ‘राम की कहानी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » गुजरात में प्रधानमंत्री पर बरसे राहुल गाँधी, कहा-मोदी ने बनाये दो भारत,एक अमीरों का दूसरा गरीबों का

    गुजरात में प्रधानमंत्री पर बरसे राहुल गाँधी, कहा-मोदी ने बनाये दो भारत,एक अमीरों का दूसरा गरीबों का

    May 10, 2022 देश 3 Mins Read
    Rahul Gandhi On PM
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को (Rahul Gandhi On PM) प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला। आदिवासी दाहोद जिले में एक सत्याग्रह रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने दो भारत बनाए हैं। एक अमीरों का और दूसरा गरीबों का। एक तरफ देश के संसाधन कुछ अमीर लोगों को दिए जा रहे हैं तो दूसरी ओर गरीब जनता संसाधनों के अभाव में जीवन यापन करने के लिए मोहताज है।

    इसे भी पढ़ें – क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ की नई पारी ?, हिमाचल में भाजपा के कार्यक्रम में होंगे शामिल

    इस साल के गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आदिवासी दाहोद जिले में एक “आदिवासी सत्याग्रह रैली” में अपनी पार्टी के अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कांग्रेस राज्य में सत्ता में आएगी। कहा, “2014 में नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधान मंत्री बने। इससे पहले वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। जो काम उन्होंने गुजरात में शुरू किया, वह देश में कर रहे हैं। इसे गुजरात मॉडल कहा जा रहा है।”

    Rahul Gandhi On PM – राहुल गांधी ने आगे कहा, “आज दो भारत बन रहे हैं, एक अमीरों का भारत, कुछ चुनिंदा लोग, अरबपति और नौकरशाह जिनके पास सत्ता और पैसा है। दूसरा भारत आम लोगों का है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दो भारत नहीं चाहती। उन्होंने कहा, “भाजपा मॉडल में, पानी, जंगल और जमीन जैसे लोगों के संसाधन जो आदिवासियों और अन्य गरीब लोगों के हैं, कुछ चुनिंदा लोगों  को दिए जा रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – परिवारवाद से निकलेगी कांग्रेस, एक परिवार एक टिकट का फॉर्मूला होगा लागू

    कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों को उनके अधिकारों से वंचित किया है। कहा, “भाजपा सरकार आपको कुछ नहीं देगी, लेकिन आपसे सब कुछ छीन लेगी। आपको (आदिवासियों को) अपने अधिकार छीनने होंगे और तभी आपको वही मिलेगा जो आपका है। “आदिवासी लोग अपनी कड़ी मेहनत से गुजरात में सड़कों, पुलों, इमारतों और बुनियादी ढांचे का निर्माण करते हैं। लेकिन बदले में आपको क्या मिला? आपको कुछ नहीं मिला। न अच्छी शिक्षा और न ही स्वास्थ्य सेवा।”

    राहुल गांधी ने कोरोनो से निपटने के लिए भी पीएम मोदी की खिंचाई की। कहा कि “महामारी के दौरान प्रधान मंत्री ने आपको बर्तन पीटने और अपने मोबाइल की लाइट जलाने के लिए कहा था। उस वक्त जब गुजरात में तीन लाख लोग मारे गए थे। गंगा नदी लाशों से भर गई थी।” राहुल गांधी ने दावा किया कि देश में कोरोना वायरस से 50 से 60 लाख लोगों की मौत हुई हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मोहन भागवत का बड़ा बयान : ‘दुनिया विनाश की तरफ जा रही है’, ‘मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पास है

    नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड़कंप

    फांसी vs इंजेक्शन : मौत की सज़ा का कौन सा तरीका बेहतर? पवन जल्लाद ने बताया- ‘निर्भया के दोषियों को लटकाने का अनुभव’

    कोलकाता में ED का बड़ा एक्शन : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से जुड़े नेटवर्क का खुलासा

    RSS के शताब्दी समारोह में शामिल होने वाले पंचायत अधिकारी पर गिरी गाज, नियम उल्लंघन का आरोप

    पहले आंखों में झोंका नमक, फिर रेत दिया युवती का गला; शादी से इंकार करने पर युवक ने की छात्रा हत्या

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.