कोलकाता नाईट राइडर्स के IPL 2024 के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने डेब्यू किया। इस 18 साल के खिलाड़ी ने विशाखापत्तनम में तहलका मचा दिया।

ये भी पढ़ें – IPL 2024 दूसरा शेड्यूल हुआ जारी, मोहाली स्टेडियम में होंगे 4 मैच

27 गेंद में जड़ दिए 54 रन

उन्होंने दिल्ली के किसी गेंदबाज को नहीं बख्शा और जमकर धुनाई की। अंगकृष ने अपने शॉट से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने पारी की शुरुआत ही लगातार दो चौकों से की। वह इसके बाद नहीं रुके और दनादन रन बनाते चले गए।

बता दें कि अंगकृष रघुवंशी ने इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 27 गेंद का सामना करते हुए 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रन बनाए। इसी के साथ अंगकृष रघुवंशी आईपीएल के इतिहास में करियर की पहली पारी में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए।

Share.
Exit mobile version