गुरुहरसहाय: इलाके में हर रोज मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाला एक बड़ा गिरोह सक्रिय था, जिसके कारण इलाके के लोग और शहरवासी काफी परेशान थे। आज पुलिस ने मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाले इस बड़े गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है और उनके पास से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टरों की बैटरियां और अन्य कई तरह का सामान बरामद किया है। आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाके के डी.एस.पी. राजवीर सिंह और थाना प्रभारी जगदीप सिंह ने बताया कि इलाके में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के अंदर मोटरसाइकिल और अन्य सामान चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहरवासियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए सर्च अभियान चलाया और मोटरसाइकिल तथा अन्य सामान चोरी करने वाले बड़े गिरोह के सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की। उनके पास से बड़ी संख्या में मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर बैटरियां और अन्य सामान बरामद किया गया है। आरोपियों से पूछताछ लगातार जारी है।

Share.
Exit mobile version