कैथल में कलायत क्षेत्र में कपड़े बेचने आए एक कश्मीरी युवक (Kashmiri shawl seller threatening case) को धमकाने का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। धमकाने वाला व्यक्ति इस युवक को कह रहा है कि वंदे मातरम बोलो, लेकिन वह युवक वंदे मातरम बोलने से मना कर रहा है।
युवक का कहना है कि वह इस्लाम है इसलिए वह नहीं बोलेगा, इस पर वह व्यक्ति उसे गांव से भागने के लिए कह देता है। व्यक्ति कह रहा है कि जब तुम भारत में रह रहे हो और कश्मीरी हो तो वंदे मातरम् बोलना चाहिए, लेकिन युवक फिर भी इस पर कुछ नहीं कहता और वंदे मातरम शब्द बोलने से मना कर देता है। बाद में वह व्यक्ति इस युवक को अपशब्द कहता है और वहां से भगा देता है।
Kashmiri shawl seller threatening case – साथ ही यह धमकी देता है कि अगर दोबारा यहां पर कुछ बेचने के लिए आए तो उसका सारा सामान जला देंगे। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला कलायत क्षेत्र के किस गांव का मामला है लेकिन प्रथम दृश्य अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बाता गांव का मामला है, जिसमें एक व्यक्ति उस युवक को धमका रहा है।
