पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के सिंगूर में जनसभा से बंगाल में परिवर्तन का आह्वान किया और लोगों से अपील की कि 15 साल के महाजंगलराज को समाप्त करें. उन्होंने कहा कि लोग इसी आस में आये हैं कि असली परिवर्तन चाहिए. सभी लोग 15 साल के जंगलराज को बदलना चाहते हैं. अभी बीजेपी-एनडीए ने बिहार में जंगलराज (PM Modi in Singur) को एकबार फिर से रोका है. अब पश्चिम बंगाल भी टीएमसी के महा जंगलराज को विदा करने के लिए तैयार है.
PM Modi in Singur – पीएम मोदी ने कहा कि सिंगूर का ये जनसैलाब, आप सभी का ये जोश, ये उत्साह पश्चिम बंगाल की नई कहानी बता रहा है. सभी एक ही भाव से, एक ही आस लेकर आए हैं कि ‘हमें असली परिवर्तन चाहिए.’ हर कोई 15 वर्ष के महा-जंगलराज को बदलना चाहता है.
पीएम मोदी ने कहा कि यहां की टीएमसी सरकार आप तक योजनाओं को पहुंचने नहीं देती है. मैं समझ सकता हूं कि इनको बीजेपी से दुश्मनी है, लेकिन टीएमसी बंगाल के लोगों से अपनी दुश्मनी निकाल रही है. टीएमसी यहां के नौजवानों और यहां के किसानों से दुश्मनी ठाने हुए हैं.
उन्होंने कहा कि टीएमसी बंगाल के नौजवानों के भविष्य के साथ खेल खेल रही है, लेकिन टीएमसी पीएमश्री स्कूल की बेहतर शिक्षा से वंचित रख रही है. बंगाल के बच्चों का भविष्य को तबाह कर रही टीएमसी सरकार का जाना चाहिए या नहीं? टीएमसी को भगाना चाहिए या नहीं?
पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी टीएमसी सरकार को बंगाल को सजा देनी चाहिए या नहीं? देश में जो भी सरकारें विकास को रोकती है, गरीब कल्याण के विकास में रुकावट डालती है. देश का मतदाता जाग चुका है. ये रुकावट डालने वाले हर किसी को लगातार सजा मिलती रही है. दिल्ली प्रदेश एक ऐसी ही सरकार थी, जो केंद्र की योजनाओं को लागू नहीं होने देती थी.
