Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मासूम पर पालतू कुत्ते ने किया हमला, किया लहुलुहान, स्थानीय लोगों में बढ़ा डर
    • Diwali से पहले पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा! हर पंजाबी को मिलेगा फायदा
    • बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत पर पंजाब सरकार का बड़ा कदम
    • रात 10 से सुबह 6 बजे तक लोगों के लिए जारी हुए आदेश, लगी पूरी तरह पाबंदी
    • पंजाब के इस SHO पर बड़ी कार्रवाई, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस
    • पंजाब पुलिस और BSF का सख्त Action, भारी मात्रा में ICE बरामद
    • मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव
    • नवजोत सिद्धू की सियासी वापसी पर सस्पेंस, प्रियंका गांधी से मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में नवरात्र, दशहरा, दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

    यूपी में नवरात्र, दशहरा, दिवाली पर मिलेगी भरपूर बिजली, अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश

    September 26, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    CM Yogi Campaign
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र (Plenty Of Power) और इसके बाद आने वाले त्योहारों के दौरान जन आस्था का पूरा सम्मान करते हुए अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया है।वह रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल, जोन, रेंज, पुलिस कमिश्नरेट और जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के संबंध में दिशा-निर्देश रहे थे।

    इसे भी पढ़ें – डिप्टी सीएम ने निर्माणाधीन हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, 300 बेड अस्पताल में आज से चलेगी ओपीडी

    उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि, विजयादशमी, दशहरा, बाल्मीकि जयंती, बारावफ़ात, दीपावली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार आगामी कुछ दिनों के भीतर हैं। यह समय संवेदनशील है। इस दौरान 24 घंटे अलर्ट मोड में रहना होगा। अगले एक माह त्योहार की उमंग से भी भरें होंगे, इस कारण बाजारों में भी भीड़ होगी। ऐसे में पुलिस को फुट पेट्रोलिंग बढ़ानी होगी। साथ ही महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी।

    Plenty Of Power –  मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के बीच अनावश्यक बिजली कटौती न की जाए। तय रोस्टर के अनुसार गांवों व शहरों में बिजली आपूर्ति होनी चाहिए। प्रदेश, कमिश्नरी और रेंज स्तर पर कंट्रोल रूम एक्टिव किए जाएं और प्रदेश स्तर पर एडीजी कानून-व्यवस्था द्वारा इसकी निगरानी की जाए। प्रदेश में परंपरागत रूप से 44 हजार से अधिक स्थलों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं रखी जाती रही हैं। इसके अतिरिक्त भी प्रतिमाओं की स्थापना होती है। पूजा समितियों से संवाद करें, प्रयास करें कि प्रतिमा की स्थापना सुरक्षित स्थान जैसे सार्वजनिक पार्क आदि में हो, ताकि सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित न हो। आस्था और जनभावना का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में 52 हजार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की होगी भर्ती, शैक्षिक योग्‍यता में हुआ बदलाव

    उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के समय पुलिस बल की तैनाती के लिए स्थानीय जरूरतों के मुताबिक रणनीति तैयार करें। विसर्जन के लिए समितियों से संवाद कर अस्थायी तालाब का निर्माण कराया जाना उचित होगा। देर रात तक रामलीला का मंचन चलता रहता है। ऐसे में सुरक्षा की विधिवत व्यवस्था होनी चाहिए। संवेदनशील मामलों में वरिष्ठ अफसर लीड करें और मौके पर उपस्थित हों।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    PM आवास पर बुलडोजर का साया : बरेली में 27 घरों को तोड़ने का अल्टीमेटम, 15 दिन में करना होगा खाली

    अयोध्या में ‘रहस्यमय’ डबल ब्लास्ट: एक साल पहले बीवी की मौत, अब साली के साथ लिव-इन में रहे पति की मौत

    गर्लफ्रेंड की शादी से बौखलाहट: घर में घुसकर रेत डाला गला, पुलिस ने एनकाउंटर के बाद किया अरेस्ट

    35 साल बाद आया हिसाब: मौलाना तौकीर रजा ने नहीं चुकाया 5055 रुपये का कर्ज, अब संपत्ति कुर्की की तैयारी

    ADM पर लगा भ्रष्टाचार का दाग: रिश्वत लेने के आरोप में ADM भैरो सिंह के खिलाफ ग्रेटर नोएडा में FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.