Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कंधों पर लाश, नदी में कमर तक पानी: श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए हर दिन जान जोखिम में डालते हैं बेबस लोग, हैरान कर देगी अंतिम संस्कार की ये कहानी
    • क्राइम के बाद गजब का टर्न! बॉयफ्रेंड ने किया पति का कत्ल, भागते ही प्रेमिका ने पुलिस को दे दी खबर
    • अजीबोगरीब तर्क! भोपाल में हाइवे धंसने पर MPRDC का बयान- ‘किसानों के मिट्टी खोदने से ढह गई सड़क’, लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश?
    • ग्वालियर में शांति कायम: पुलिस फोर्स ने निकाला फ्लैग मार्च, बड़ा आंदोलन स्थगित होने से टला तनाव, शहर ने ली राहत की सांस
    • ग्वालियर में शर्मनाक घटना: मुस्लिम CSP हिना खान को लगाने पड़े ‘जय जय श्रीराम’ के नारे, क्यों और किसने किया मजबूर? वीडियो वायरल
    • किसानों पर इल्जाम लगाना महंगा पड़ा: भोपाल में सड़क धंसने के मामले में MPRDC की पोल खुली, जांच में तकनीकी खामियों का खुलासा
    • रीवा में ‘सीक्रेट वॉल’ का पर्दाफाश: दीवार में छिपाकर रखा था लाखों का नशीला सिरप, तीन महिला तस्कर गिरफ्तार
    • संभल में मीट कारोबारियों पर लगातार तीसरे दिन छापा: प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान- ‘सांसद के घर मिलेगा पैसा’, सियासी पारा हाई
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Pitbull Attack:सात मिनट तक वृद्धा के पैर को नोचता रहा पिटबुल, एक फीट लंबा घाव बना – Pitbull Kept Scratching Old Woman Leg For Seven Minutes In Hisar, Creating Foot Long Wound

    Pitbull Attack:सात मिनट तक वृद्धा के पैर को नोचता रहा पिटबुल, एक फीट लंबा घाव बना – Pitbull Kept Scratching Old Woman Leg For Seven Minutes In Hisar, Creating Foot Long Wound

    July 27, 2023 हरियाणा 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Pitbull kept scratching old woman leg for seven minutes in hisar, creating foot long wound

    नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बलवीर कौर
    – फोटो : अमर उजाला


    मैं दोपहर बाद 3 बजे गांव ढंढूर में राशन डिपो से आटा लेने जा रही थी। हाथ में थैला था। चौहारो के पास पहुंची तो पीछे से एक व्यक्ति ने आवाज लगाई कि कुत्ता आ रहा है, कुत्ता आ रहा है, लेकिन कुछ समझ पाती पीछे से पिटबुल ने पिंडी पकड़ ली। दर्द से चीखें निकलने लगी। कुत्ते ने जमीन पर गिरा ली और पैर को दांतों से नोचते हुए खींचता रहा।

    बुजुर्ग महिला बोलीं-कुत्ते के जबाड़े में फंसे थे मांस के टुकड़े

    मैं बचाव में दूसरे पैर से उसे मारती रही, लेकिन वह मजबूती से दांत गड़ाता रहा। शोर सुनकर दो युवक गोदाम से बाहर आए। एक युवक ने कुत्ते का पटा पकड़ा और छुड़वाने का प्रयास लेकिन कुत्तेे ने नहीं छोड़ा। मेरी हिम्मत भी टूटने लगी थी। दोनों युवकों के प्रयास से करीब 7 मिनट के बाद कुत्ते ने पांव छोड़ा। कुत्ते का मुंह खून से भरा था और जबड़े में मेरे पैर के मांस के टुकड़े फंसे थे। यह नजारा देखकर चक्कर आ गए। आधा घंटा वहीं लेटी रही। इसके बाद एक युवक ऑटो लेकर आया और घर छोड़कर चला गया। बाद में परिजन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। (जैसा की घायल तेजा मार्केट निवासी बलवीर कौर ने संवाद संवाददाता को बताया)

    रेबीज के टीके उपलब्ध लेकिन सिरम नहीं

    नागरिक अस्पताल में कुत्ते के काटने के बाद रेबीज का टीका लगाया जाता है, लेकिन पिटबुल और दूसरी खतरनाक नस्ल के कुत्तों के काटने पर रेबीज के साथ-साथ सिरम टीका भी लगाया जाता है लेकिन यह टीका अस्पताल में उपलब्ध नहीं है, ऐसे में परिजनों को बाहर से टीका लाना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जून माह में 144 पुरुषों और 54 महिलाओं को कुत्तों ने काटा है। इसके अलावा बंदर के 12, बिल्ली के 10 और सांप काटने के 5 केस सामने आए हैं।

    41 देशों में बैन है कुत्ते की पिटबुल नस्ल

    पिटबुल एक क्रॉस ब्रीड डॉग है, जिसकी वजह से उसका टेंपरामेंट यानी स्वभाव खराब हो जाता है। इसे गुस्सा बहुत आता है। यह बेहद जिद्दी होता है। इसी वजह से कई बार जान के लिए भी खतरा बन जाता है। इसकी आक्रामकता को रोकने के लिए प्रशिक्षण की जरूरत होती है। करीब 41 देशों में पिटबुल डॉग्स पर बैन है। वर्ष 2019 में चंडीगढ़ नगर निगम की मीटिंग में रोटवेईलर और पिटबुल जैसे पालतू कुत्तों की ब्रीड पर प्रतिबंध लगाने के लिए बहस तक हुई थी। इस पर नेशनल डॉग कॉन्फ्रेंस में भी चर्चा की गई थी।

    भारत में पिटबुल को पालने पर अभी कोई रोक नहीं

    पिटबुल को जंगली प्रजाति माना जाता है। यह काफी हिंसक प्रजाति होने के कारण कई देशों में इसको रखना प्रतिबंधित है। यह हमलावर प्रवृति का होने के कारण इसे गुस्सा जल्द आता है। हमले के समय यह अपने मालिक को भी नहीं छोड़ता है। पिटबुल कई मामलों में जान भी लेते हैं। भारत में पिटबुल को पालने पर अभी कोई रोक नहीं है। -डॉ. आरएस खासा,पशु चिकित्सक , हिसार

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख

    IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा

    दिल्ली से बावल का सफर होगा आसान! अब इस रूट पर दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरा रूट और समय

    दिल दहला देने वाला सड़क हादसा : सोनीपत में कांग्रेस नेता के बेटे सहित चार की मौत

    IPS पूरन कुमार सुसाइड केस : 5 दिन बाद होगा पोस्टमार्टम, शव को चंडीगढ़ PGI शिफ्ट किया गया

    IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब अफसर खंगालेंगे सबूत

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.