पलामू : झारखंड के पलामू जिले में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए बच्चों की संख्या बढ़कर 150 से ज्यादा हो गई है. उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैंप लगाकर सभी (food poisoning creates panic) बच्चों का इलाज किया जा रहा है. बीमार बच्चों की उम्र पांच से 15 साल के बीच है. डॉक्टरों के मुताबिक, सभी खतरे से बाहर हैं. कई बच्चों को दवा देकर घर भेज दिया गया है. घटना पांकी थाना इलाके में हुई.
इसे भी पढ़ें – बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक
दरअसल, पलामू के पांकी थाना इलाके के द्वारिका के रघुआखाड़ में महाशिवरात्रि के दौरान मेला लगा था. रविवार को मेले में बच्चों ने गोलगप्पा खाया था. गोलगप्पा खाने के बाद रविवार रात को एक-एक करके बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. सोमवार सुबह कई बच्चों की हालत और बिगड़ गई.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत
food poisoning creates panic – सुबह तक करीब 25 बच्चे बीमार पड़ गए. गांव वालों ने इसकी सूचना पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई. स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारिका गांव पहुंची. सोमवार शाम तक बीमार बच्चों की संख्या 150 से ज्यादा हो गई. बीमार बच्चे द्वारिका और आस-पास के तीन-चार गांवों के हैं. बच्चों के बीमार पड़ने के बाद गांव वाले अस्पताल पहुंचे.
