कंगाल पाकिस्तान गधों का बेताज बादशाह बनता जा रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाक गधों के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। पाक में कुल गधों की संख्या 59 लाख तक पहुंच गई है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था गधों के भरोसे चल रही है। वहीं, अब पाकिस्तान और चीन के बीच अब गधों को लेकर एक बड़ी डील भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें – कुवैत में लगी भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत, 50 लोग घायल

चीन को गधों की है जरूरत

दरअसल पाकिस्तान में जहां गधों की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है, वहीं चीन को और गधों की जरूरत है। चीन में e-Jiao नाम की एक दवा के लिए गधों का इस्तेमाल होता है। साथ ही पहाड़ी इलाकों में सामान ढोने के लिए भी गधों का इस्तेमाल किया जाता है। पाकिस्तान हर साल चीन को करीब 5 लाख गधे बेचता है और एक गधे की कीमत 15-20 हजार रूपये होती है। चीन पहले अपने गधों का स्टॉक नाइजर और बुर्किना फासो से आयात करता था। लेकिन इन दोनों देशों पर प्रतिबंध लगने के बाद चीन पाकिस्तान से गंधे मंगा रहा है।

Share.
Exit mobile version