Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे
    • मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी
    • मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!
    • मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!
    • 55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा
    • पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी
    • अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब
    • गेम चेंजर! पंजाब सरकार का बड़ा फैसला – अब घंटों में मिलेगी बिज़नेस अप्रूवल, 1.25 लाख करोड़ का होगा निवेश और 4.5 लाख युवा पाएंगे रोज़गार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 10
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब

    अब पंजाब बनेगा पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब

    October 9, 2025 पंजाब 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमृतसर-जालंधर में बनेंगे अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, खेलों में जल्द पूरे देश में नंबर वन होगा पंजाब- ‘CM मान’

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी सरकार का लक्ष्य पंजाब को खेलों का हब बनाना है। जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पंजाब हॉकी लीग 2025 के ग्रैंड फिनाले के मौके पर उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब का गौरवशाली इतिहास खेलों से जुड़ा है और अब वह समय दूर नहीं जब पंजाब खेलों में भी देश का नंबर वन राज्य होगा।

    मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जालंधर और अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट और हॉकी स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पंजाब को खेलों की राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए सरकार अभूतपूर्व कदम उठा रही है, जिससे पंजाब खेल प्रतियोगिताओं का वैश्विक केंद्र बने।

    उन्होंने पंजाब हॉकी लीग को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि यह देश की पहली जूनियर हॉकी लीग है और सबसे ज़्यादा इनामी राशि वाली प्रतियोगिता भी। इस टूर्नामेंट ने एक ही मंच पर हॉकी की तीन पीढ़ियों को जोड़ दिया और इसने साफ कर दिया कि पंजाब की नसों में खेलों का जुनून अभी भी ज़िंदा है।

    मान ने याद दिलाया कि हाल ही में एशिया कप जीतने वाली 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 9 खिलाड़ी पंजाब से थे। वही आंकड़ा पिछले दो ओलंपिक खेलों में भी दोहराया गया, जहां भारत ने पदक जीते। उन्होंने इसे पंजाब की धरती की खेल प्रतिभा का प्रमाण बताया और कहा कि जालंधर को दुनिया में “स्पोर्ट्स कैपिटल” के रूप में मान्यता मिली है।

    खेल सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आने वाले वर्षों में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम तैयार करेगी। उनका मानना है कि खेलें नशे के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रही है और यही कारण है कि पंजाब का युवा तेज़ी से मैदानों की ओर लौट रहा है।

    उन्होंने अपनी सरकार की नीतियों का हवाला देते हुए बताया कि बरलटन पार्क को पहले ही खेल केंद्र बनाया जा रहा है और अमृतसर में भी विश्वस्तरीय खेल केंद्र जल्द दिखाई देगा। यही नहीं, स्पोर्ट्स उपकरण निर्माण क्षेत्र में भी पंजाब एक बार फिर नेतृत्व करने के लिए तैयार है, क्योंकि जालंधर का नाम पहले से ही दुनिया भर की बड़ी प्रतियोगिताओं से जुड़ा हुआ है।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने भी युवाओं के लिए सरकार की नई पहल का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सुनाम में जो नया बस स्टैंड बना है, वह अपनी तरह का अनोखा प्रोजेक्ट है। इसमें भूतल पर बस यात्रियों और व्यापारियों के लिए सुविधाएँ तो है ही, साथ ही पहली मंज़िल पर अत्याधुनिक मल्टीपर्पज़ स्पोर्ट्स हॉल भी बनाया गया है। इस हॉल में कबड्डी, जूडो, कुश्ती और कराटे जैसे खेलों को बढ़ावा मिलेगा। यानी सरकार ने परिवहन और खेल दोनों को एक ही छत के नीचे जोड़कर सामाजिक विकास का अनूठा मॉडल सामने रखा है।

    मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनकी सरकार ने खिलाड़ियों को सम्मानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। नौ हॉकी खिलाड़ियों समेत कई खिलाड़ियों को डीएसपी और पीसीएस पद देकर खेल प्रतिभा का मान बढ़ाया गया है। यही नहीं, अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले ओलंपियनों का सम्मान भी राज्य सरकार ने बड़े गर्व से किया।

    समापन पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि जिस तरह मान सरकार ने पंजाब को शासन, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नंबर वन बनाने का दावा पेश किया है, ठीक उसी तरह आने वाले सालों में पंजाब पूरे देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब होगा। उनके विज़न के मुताबिक, अमृतसर और जालंधर में विश्वस्तरीय खेल ढांचे विकसित होंगे और पंजाब का हर गांव खेलों का नया गढ़ बनेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केजरीवाल-मान की जोड़ी ने रचा इतिहास: पंजाब सरकार की इस पहल से अब छात्र Job Seeker नहीं बल्कि Job Giver बनेंगे

    मान सरकार का युवाओं को बड़ा तोहफा: पंजाब के 3,100 गांवों में बनेंगे ‘मॉडल प्लेग्राउंड’ – अब खेलों को चुनेगी और नशे से बचेगी ‘युवा पीढ़ी

    मान सरकार की गारंटी लाई रंग! पंजाब बना ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब! फ़ूड, मैन्युफैक्चरिंग और ऑटो सेक्टर में बढ़ा अंतरराष्ट्रीय भरोसा,₹3,000 करोड़ का बड़ा निवेश!

    मान सरकार की औद्योगिक क्रांति! फास्टट्रैक पोर्टल ने 96% पुराने मामले खत्म किए, कारोबार और नौकरियों की नई शुरुआत!

    55 साल के इंतजार के बाद तख़्त श्री केशगढ़ साहिब के सामने बनेगा विरासती मार्ग – भगवंत मान सरकार ने पूरा किया वादा

    पंजाब ने रचा इतिहास: सरकारी दफ्तरों के सभी पुराने केस हुए खत्म, निवेश में आई तेज़ी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.