विराट कोहली जिस तरह से क्रिकेट में रिकॉर्डों की कई सीमाएं लांघ चुके हैं. ठीक वैसे ही उनकी दोस्ती का दायरा भी बढ़ चुका है. क्रिकेट में तो उनके दोस्त हैं ही लेकिन इससे अलग दूसरे खेलों में भी विराट कोहली के दोस्तों की कमी नहीं है. टेनिस के सुपरस्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक उनके वैसे ही दोस्तों में से एक हैं. नोवाक (special plan for Virat Kohli) जोकोविक ने फिर से विराट कोहली की तारीफ की है. उनकी दोस्ती की मिसाल दी है और साथ ही ये भी कहा कि भारत आने के बाद उनकी तमन्ना क्या है.
इसे भी पढ़ें – श्रेयस अय्यर ने छोड़े इतने कैच की टोपी से छिपाना पड़ा मुंह, शर्मिंदगी का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल
क्रिकेट और टेनिस की दो बड़ी हस्तियों की ये दोस्ती ज्यादा पुरानी नहीं हैं. अभी दो साल पहले तक तो ही नोवाक जोकोविच अपने इंटरव्यू में विराट कोहली से मुलाकात करने की ही बात कर रहे थे. पिछले साल विम्बल्डन के दौरान इनके बीच हुई दोस्ती की महक दुनिया को तब सूंघने को मिली, जब उस ग्रैंडस्लैम में नोवाक के एक मैच को देखने विराट कोहली भी पहुंचे थे. मैच के बाद विराट ने नोवाक के खेल की तारीफ भी की थी.
इसे भी पढ़ें – IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी vs अभिषेक शर्मा, आंकड़ों में समझें कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज?
special plan for Virat Kohli – सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने बताया कि वो उम्मीद करते हैं कि जब भारत आएं तो वहां विराट कोहली भी उनके साथ हों. फिर वो दोनों थोड़ा टेनिस खेलेंगे और थोड़ा क्रिकेट. ताकि अपने फैंस का मनोरंजन कर सकें. जोकोविच ने कहा कि भारत में विराट के साथ टेनिस और क्रिकेट खेलकर वो इस खेल का जश्न मनाना चाहेंगे.
