iPhone 16e के अपग्रेड वर्जन iPhone 17e को मार्केट में ग्राहकों के लिए लॉन्च करने की तैयारी चल रही है, रिपोर्ट्स की माने तो ये फोन अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन इस तरह की अफवाह है कि आईफोन 17ई को अगले महीने लॉन्च करने की (notch ended) तैयारी है. परफॉर्मेंस के मामले में ये फोन टॉप क्लास होगा क्योंकि इस हैंडसेट में स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए पावरफुल चिपसेट उर्फ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा.

टेलीकॉम टॉक के मुताबिक, इस फोन में ए19 बायोनिक प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है और ये चिप पिछली जेनरेशन के चिपसेट के मुकाबले 5 से 10 फीसदी तेज परफॉर्मेंस दे सकती है.

इसे भी पढ़ें – OpenAI का मेगा धमाका : 900 करोड़ में खरीदा हेल्थ-टेक स्टार्टअप ‘Torch’, अब AI से होगा बीमारियों का इलाज?

पहले कंपनी SE नाम से मॉडल्स को लाती थी, लेकिन पिछले साल कंपनी ने पहली बार e ब्रैंडिंग के साथ iPhone 16e को उतारा और अब इस साल iPhone 17e की बारी है. उम्मीद है कि कंपनी डिजाइन में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करेगी और इस बार भी ग्राहकों को सिंगल कैमरा सेंसर ही इस नए फोन में देखने को मिल सकता है.

notch ended – कैमरा हार्डवेयर में अपग्रेड होने की संभावना है. फ्रंट में सेंटर स्टेज सपोर्ट के साथ नया 18MP सेल्फी सेंसर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इस बार कंपनी बड़ी बैटरी और बेहतर चार्जिंग सपोर्ट को भी इस डिवाइस में शामिल कर सकती है.

Share.
Exit mobile version