- पार्टी ने कहा,जाति आधारित राजनीति रोकना उद्देश्य
गोरखपुर। 30 और 31 अक्टूबर की मीटिंग में भारतीय क्रन्तिसंघ पार्टी ने कुछ पदाधिकारियों को लखनऊ में हुई राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती क्रांति भारती ने नियुक्ति पत्र दिया था।
इसके अलावा जो भी सदस्य बैठक में व्यक्तिगत कारणों से मौजूद नही थे। उन्हें आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर मिश्रा की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव के द्वारा और जय प्रकाश प्रजापति को प्रदेश सचिव और रवि कुमार गुप्ता को प्रदेश प्रवक्ता के पद पर नियुक्ति पत्र दिया गया।
वहीं लखनऊ में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा द्वारा मुकेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष और नैमिष राम त्रिपाठी को प्रदेश महासचिव के पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया था, उनका प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा भव्य स्वागत किया गया और उनका पूरे मन से साथ देने के लिए प्रण लिया।
महाससचिव द्वारा बतया गया कि प्रदेश में जाति के आधार पर जो राजनीति हो रही है उसे रोकने ही पार्टी का उद्देश्य है। प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा पार्टी विस्तार पर चर्चा की गई और उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वांचल अध्यक्ष के रूप से अफ़रोज़ को सर्वसम्मति से नामित किया गया है।