ग्वालियर : पूरे देश की निगाहें अब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर टिकी हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोतम मिश्रा ने भाजपा की स्पष्ट जीत की बात कही है. उन्होंने विरोधियों (Narottam Mishra’s taunt on Bihar election) पर निशाना साधते हुए कहा है कि, थोड़ी देर में ही राहुल गांधी और तेजश्वी यादव का रोना शुरू होने वाला है.

बिहार में विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार में एनडीए और बीजेपी के लिए डटे रहे मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव नतीजों के दिन ग्वालियर पहुंचे. यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने तीन चौथाई भागीदारी के साथ एनडीए की जीत की बात कही है. साथ ही उन्होंने विरोधी दलों और महागठबंधन को लेकर भी तंज कसे हैं.

इसे भी पढ़ें – ‘बागेश्वर बाबा से मिलना है तो…’! छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार पर रेप का सनसनीखेज आरोप

Narottam Mishra’s taunt on Bihar election – मीडिया से चर्चा में नरोत्तम मिश्रा ने कहा की, “2025 आरजेडी फिनिश, ये स्थिति है. आज जो वोट चोरी की यात्रा निकाल रहे थे. बिहार में आज जनता ने उन्हें वोट चोरी का जवाब दे दिया, बिहार में रहने के दौरान भी कहा था कि राहुल गांधी दो अंक में नहीं आ पाएंगे, आप देख लो अभी तक 10 सीटें ही नहीं आ पाई है.”

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि “मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बिहार चुनाव के मतदान से पहले ही घूमने आ गए थे, तभी समझ में आ गया था कि ये जानवरों को देखने आ गए हैं, क्योंकि उन्हें भी समझ आ गया था कि बिहार में इनकी दाल गलने वाली नहीं है, लोकसभा में भ्रम की राजनीति कर चुके हैं और जनता अब झांसे में नहीं आने वाली है. बिहार में आरजेडी और राहुल का सफाया हो गया. साथ ही यह बात भी साफ हो गई कि राहुल गांधी जिस पर हाथ रखेंगे वह भस्म ही होगा.”

Share.
Exit mobile version