दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित राजनगर एक्सटेंशन की अजनारा इंटीग्रिटी सोसाइटी में रविवार सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान विक्टर उर्फ मिक्की के रूप में हुई है, जो शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए आया था। रविवार सुबह सोसाइटी परिसर में (mystery of death) उसका शव खून से लथपथ हालत में मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, विक्टर शनिवार रात अपने दोस्तों के बुलावे पर नौवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में आया था। वहां 4-5 दोस्त और मौजूद थे। पुलिस ने सभी दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, दोस्तों का कहना है कि पार्टी के दौरान कोई झगड़ा या विवाद नहीं हुआ था और सब कुछ सामान्य था।

mystery of death – घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने उस फ्लैट और बालकनी का गहन मुआयना किया है जहाँ से युवक के गिरने की आशंका है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि रात में फ्लैट में आने-जाने वाले लोगों और घटनाक्रम की पूरी जानकारी मिल सके।

Share.
Exit mobile version