Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पंजाब बना ऑटो पार्ट्स का नया पावरहाउस: मान सरकार के दिशा निर्देशों से हो रही है मंडी गोबिंदगढ़ में 20,000 करोड़ के निवेश की तैयारी
    • पंजाब में AAP सरकार ने जो कहा वो किया, रिकॉर्ड 30 दिनों में किसानों को ₹20 हजार प्रति एकड़ मुआवज़ा देकर रचा इतिहास
    • मान सरकार की ‘इन्वेस्ट पंजाब’ पहल: गंगा एक्रोवूल्स करेगी 637 करोड़ का टेक्सटाइल निवेश
    • केजरीवाल और सीएम मान का युवाओं को तोहफा : ‘पंजाब स्टार्टअप ऐप’ से हर छात्र बनेगा उद्यमी
    • IPS पूरन कुमार सुसाइड मामला : राहुल गांधी ने परिवार से की मुलाकात, चंडीगढ़ पहुंचकर जताया दुख
    • IPS सुसाइड केस पर बड़ा एक्शन : हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेजा
    • सिवनी लूट कांड : पुलिस कर्मियों पर गिरी गाज! CM मोहन यादव ने लापरवाही पर लिया कड़ा एक्शन
    • इंडिया गठबंधन में ‘शायरी युद्ध’! सीट बंटवारे की जंग के बीच RJD के मनोज झा और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी आमने-सामने
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » महिला की हत्या कर शव ज़मीन में दफनाने का मामला, पति समेत तीन गिरफ्तार

    महिला की हत्या कर शव ज़मीन में दफनाने का मामला, पति समेत तीन गिरफ्तार

    April 1, 2023 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Murder Of Woman Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नोएडा : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के कोंडली गांव में (Murder Of Woman Case) एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव जमीन में दफनाए जाने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया जबकि मामले में आरोपी चार अन्य लोग फरार हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गांव कामबक्शपुर में रहने वाले जोगेंद्र उर्फ लाला की 2015 में सरिता (26) के साथ शादी हुई थी। सरिता होली वाले दिन आठ मार्च से लापता थी। इस मामले में उसके पति ने थाना नॉलेज पार्क में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

    इसे भी पढ़ें – भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने परिजनों के साथ थाने में दिया धरना, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर जताया रोष

    उन्होंने बताया कि महिला के भाई ने 15 मार्च को महिला के पति समेत परिवार के सात लोगों के खिलाफ इसी थाने में मामला दर्ज कराया था और उसका आरोप था कि उन्होंने उसकी बहन की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को कोंडली गांव के पास कुछ आवारा कुत्ते जमीन खोदते हुए नजर आए, तभी वहां से गुजर रहे एक शख्स को शक हुआ तथा उसने मौके पर जाकर देखा तो उसे बदबू महसूस हुई। अधिकारी के मुताबिक, उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खोदकर देखा तो वहां पर एक महिला का शव मिला जिसकी पहचान सरिता के तौर पर हुई है।

    इसे भी पढ़ें – कानपुर के होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, सैकड़ों दुकानें जलकर खाक

    Murder Of Woman Case – सिंह ने पुलिस ने इस बाबत हत्या समेत भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने सरिता के पति जोगेंद्र, सास तथा जेठानी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। सिंह ने बताया कि इस घटना में चार लोग और आरोपी हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सरिता अपने पति जोगिंदर और जेठानी के कथित संबंधों को लेकर शक करती थी और इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता था। उन्होंने बताया घटना वाले दिन इन लोगों ने गला दबाकर सरिता की कथित रूप से हत्या कर दी तथा शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य कोंडली गांव के पास ज़मीन में दफन कर दिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    UPSC छात्र को मिला इंसाफ: बैंक की बड़ी गलती पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने ₹7 लाख का ठोका जुर्माना

    उत्तर प्रदेश में हड़कंप : संभल के नामी मीट कारोबारियों के ठिकानों पर IT और ED का छापा

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड : मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.