मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट पार्टी के बाद दो युवाओं की मौत से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात आयोजित इस हाई-प्रोफाइल (Mumbai Drugs Case) पार्टी में ड्रग्स और शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है.
बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान कुछ युवाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. वहीं एक अन्य युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है.
इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, सीमेंट मिक्सर ने कार को मारी टक्कर; 10 लोगों की मौके पर ही मौत
प्राथमिक जांच में ओवरडोज की आशंका सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इसी के तहत पुलिस ने पार्टी में शामिल कई लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों का सेवन हुआ था या नहीं.
Mumbai Drugs Case – मामले की जांच कर रही वनराई पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इवेंट ऑर्गनाइजर और मैनेजमेंट से जुड़े लोग शामिल हैं. साथ ही दो कॉलेज स्टूडेंट्स को भी हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.
