मुबंई से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को चलती ट्रेन से धक्का दे दिया. दरअसल, पति- पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था, जिससे परेशान होकर शख्स ने (bloody end to a domestic dispute) ऐसा किया. पत्नी को धक्का देने के बाद आरोपी अपनी बच्चे को लेकर फरार हो गया. पुसिस ने आरोपी को सूरत से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राजकुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी को लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया. आरोपी एक इलेक्ट्रीशियन है. घटना 14 मार्च की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर में जुटी थी. वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने 14 मार्च की सुबह अपनी 36 वर्षीय पत्नी पुष्पा को एक लोकल ट्रेन से धक्का दे दिया. घटना के बाद, वह अपने छोटे बेटे के साथ मौके से फरार हो गया.

इसे भी पढ़ें – महाराष्ट्र में ‘धर्म स्वतंत्रता बिल’ पेश! धर्मांतरण के बाद शादी हुई तो क्या होगा बच्चे का धर्म? इस नियम ने सबको चौंकाया

वहीं इस हादसे पर मृतक महिला पुष्पा के भाई कमलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था. कमलेश कुमार सेना में कार्यरत हैं. उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच लगातार झगड़े होते रहते थे. इसी वजह से, वह अपनी बहन और उसके 15 वर्षीय बेटे को वापस उनके पैतृक गांव, उत्तर प्रदेश ले जाने के लिए आया था.

bloody end to a domestic dispute – वहीं, 14 मार्च को पति-पत्नी के बीच एक बार फिर झगड़ा हुआ था, तो पुष्पा पुलिस के पास गई थी. इसके बाद, कमलेश, पुष्पा और उसका बेटा मुलुंड स्टेशन पहुंचे. हालांकि, कमलेश को एहसास हुआ कि वह अपना आर्मी ID कार्ड घर पर ही भूल आया है. जब वह और उसका भतीजा आईडी कार्ड वापस लेने के घर लौटे, तो गुस्से में आग-बबूला राजकुमार ने उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया.

Share.
Exit mobile version