भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामलों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से विभाग में अटके पड़े 859 अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का त्वरित निस्तारण करते हुए शिक्षा विभाग ने दो दिनों के भीतर 600 अभ्यर्थियों को (MP School Education News) अनुकंपा नियुक्ति देने के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

MP School Education News – स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बाकी बचे पात्र मामलों में से करीब 30 आदेश भी अगले दो दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।नियुक्ति आदेश जारी होने के तुरंत बाद अभ्यर्थियों को शीघ्र जॉइनिंग लेने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 600 परिवारों को मिला आर्थिक संबल

स्कूल शिक्षा विभाग में वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों में प्रक्रिया तेजी से पूरी की गई है। स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “संवेदनशीलता से समाधान, परिवारों को आर्थिक संबल। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में लंबे समय से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों के त्वरित निराकरण की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

 आगामी दो दिनों में जारी होंगे 30 और आदेश

स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्रक्रिया की अद्यतन स्थिति बताते हुए आगे लिखा, “लगभग 30 और आदेश आगामी दो दिनों के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। शेष बचे प्रकरणों में भी पूरी संवेदनशीलता के साथ आवश्यक वैधानिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है। हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य और प्रयास है कि दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को समय पर आर्थिक सहारा और समाज में सम्मानजनक जीवन जीने का आधार मिल सके।”

Share.
Exit mobile version