उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेकर का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. प्रिया सरोज पानी से भरे खेतों में जा पहुंची, जहां उन्होंने धान की रोपाई की. प्रिया सरोज धान की रोपाई कर (transplanting paddy) रही महिला किसानों के साथ मिलकर रोपाई करती हुई नजर आईं.
लोकसभा क्षेत्र के करखियांव गांव में प्रिया सरोज ने धान की रोपाई करने के साथ ही महिला किसानों को इस दौरान समाजवादी पार्टी और पीडीए (PDA) की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी. इन तस्वीरों में प्रिया सरोज ग्रामीणों से जुड़ने की कोशिश करती हुईं दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी इस सादगी की सराहना भी कर रहे हैं.