मध्य प्रदेश के देवास जिले के कमलापुर से सामने आए एक मामले ने माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। कक्षा 12वीं की छात्रा पलक चौहान को (MP Board Result Scam) अंग्रेजी विषय की थ्योरी परीक्षा में 80 में से मात्र 3 अंक दिए गए थे। छात्रा के आत्मविश्वास और मेहनत के सामने जब यह परिणाम आया, तो वह टूट गई थी।

 रिचेकिंग से खुला लापरवाही का सच

ग्राम डिगोद की निवासी पलक चौहान ने अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए रिचेकिंग (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन किया। जब दोबारा परिणाम घोषित हुआ, तो हर कोई हैरान रह गया। पलक के अंकों में 60 अंकों का भारी उछाल आया और उसे 80 में से 63 अंक प्राप्त हुए। इस बड़े अंतर ने स्पष्ट कर दिया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में न केवल लापरवाही हुई, बल्कि अंकों को जोड़ने में भी बड़ी गड़बड़ की गई थी।

इसे भी पढ़ें – इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद 17 वर्षीय किशोरी से जबरन निकाह; आरोपित ईरशाद शेख के खिलाफ केस दर्ज

MP Board Result Scam – इस मामले ने उन हज़ारों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है, जो बोर्ड की कार्यप्रणाली के कारण कम अंक मिलने पर मानसिक अवसाद का शिकार हो जाते हैं या दोबारा परीक्षा देने को मजबूर होते हैं। पलक चौहान का मामला तो केवल एक उदाहरण है, जो मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों और बोर्ड की उस प्रक्रिया पर सवाल उठाता है जहाँ एक छात्र के अंकों में 60 अंकों का अंतर आ जाता है।

 

 

Share.
Exit mobile version