गाजियाबाद : गाजियाबाद सिटी फॉरेस्ट में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के ऊपर आठ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने के कारण गंभीर घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोप लगया है कि बच्चे की मां के साथ आरोपी के अवैध संबंध थे। बच्चा बीच में रुकावट बनने लगा तो उसे अपने रास्ते (Mother’s Lover Strangled Child) से हटाने के लिए उसका काम तमाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें – बसपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे-कहां से मिला टिकट?
पूछताछ में महेश ने बताया कि बीते एक साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई। इसी बीच बच्चे की मां के साथ उसके अवैध संबंध हो गए थे। मगर बच्चा बीच में रुकावट बन रहा था। इसलिए उसने उसे रास्ते से हटा दिया। बच्चे को साइकिल से जाते देखा तो उसे कोल्डड्रिंक और कुछ खिलाने के बहाने अपने साथ दुकान ले गया। जहां उसने रस्सी से गला गोंटकर उसकी हत्या कर दी। अंधेरा होने पर उसने यह कहकर ई-रिक्शा लिया कि उसका भाई बीमार है और फिर बच्चे को कंधे पर रखकर अस्पताल की तरफ चल दिया। मगर वह सिटी फॉरेस्ट आने पर ही उतर गया और वहां बच्चे की लाश ठिकाने लगा दी। मगर सीसीटीवी के आधार पर वह पकड़ा गया।
इसे भी पढ़ें – कांग्रेस को अपना ‘दफ्तर’ और ‘झंडा’ भी ‘सपा’ को सौंप देना चाहिए : प्रमोद कृष्णम
Mother’s Lover Strangled Child – डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नंदग्राम थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी भट्ठा नंबर-5 में आठ साल का आकाश अपनी विधवा मां और भाई-बहन के साथ रहता था। वह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। पिता कुमार की मौत करीब छह साल पहले सड़क हादसे में हो गई थी। बीते मंगलवार शाम करीब सात बजे आकाश घर से साइकिल चलाने के लिए निकला तो था मगर लौटकर वापस नहीं आया। घरवालों को चिंता हुई तो बच्चे की खोजबीन शुरू हुई। अगले दिन बुधवार की सुबह करीब आठ बजे बच्चे की लाश सिटी फोरेस्ट के पास पड़ी मिली।