भोपाल : मध्य प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस आखिरकार आठ दिन बाद खत्म हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने मोहन यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया है। विधायक दल की बैठक में (Mohan Yadav) उनके नाम की घोषणा की गई। मोहन यादव दक्षिण उज्जैन से विधायक हैं और शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाया जाएगा। राजेंद्र शुक्‍ल और जगदीश देवड़ा डिप्‍टी सीएम होंगे।

इसे भी पढ़ें – भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन

मोहन यादव का जन्म 25 मार्च, 1965 को उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। तीन बार के विधायक यादव दो बेटे और एक बेटी के पिता हैं। उन्होंने बीएससी, एल-एल.बी, राजनीतिक विज्ञान में एम.ए, एम.बी.ए और पी.एच.डी की है। उज्जैन दक्ष‍िण सीट से मोहन यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्‍मीदवार चेतन प्रेम नारायण यादव को 12941 वोटों से हराया था। मोहन यादव को जहां 95699 वोट मिले थे तो वहीं चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे। मालूम हो कि मोहन यादव आरएसएस के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते हैं। वह साल 2013 में पहली बार विधायक बने थे। यादव शिवराज सिंह सरकार में शिक्षा मंत्री भी थे।

इसे भी पढ़ें – नवनिर्वाचित 205 विधायक करोड़पति, 296 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भाजपा विधायक सबसे ऊपर

Mohan Yadav – विधायक दल की बैठक में पार्टी ने राज्य में दो डिप्‍टी सीएम बनाने का भी फैसला किया है। जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्‍ल डिप्‍टी सीएम होंगे। वहीं, पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा का स्पीकर बनाने का फैसला किया है।मालूम हो कि राज्य में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। इन तीनों नेताओं को सीएम चुनने की जिम्मेदारी दी थी। सभी पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें मोहन यादव के नाम पर मुहर लगा दिया गया।

 

 

Share.
Exit mobile version