मोहाली भी चंडीगढ़ की तर्ज पर अब हाईटेक होने जा रहा है। इसी कड़ी में मोहाली विधायक कुलवंत सिंह और डीजीपी शरद सत्य चौहान ने सिटी सर्विलेंस एंड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम ‘का शिल्यानस किया। अब इसके तहत शहर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – जालंधर उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कमलजीत भाटिया की AAP में वापसी

17 करोड़ का है प्रोजेक्ट

जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की तर्ज पर मोहाली में भी हाईटेक सीसीटीवी कैमरों की मदद से ई-चालान काटे जायेंगे। मोहाली के 18 जंक्शन पर करीब 450 हाईटेक सीसीटीवी हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगेंगे। 17 करोड़ की लागत से यह प्रोजेक्ट पूरा होगा। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सहित अपराधिक गतिविधियों पर भी काबू पाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Share.
Exit mobile version