देहरादून : उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी हिंसा के कथित मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के बेटे अब्दुल मुईद को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुईद मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है और उसकी गिरफ्तारी के साथ ही आठ फरवरी को शहर के बनभूलपुरा इलाके में पथराव और आगजनी की घटनाओं के संबंध में गिरफ्तार (Mastermind’s Son Arrested) किए गए लोगों की संख्या 84 हो गई है।
इसे भी पढ़ें – UCC से इन जनजातियों को क्यों रखा गया बाहर, सरकार ने दिया ये तर्क
उसके पिता अब्दुल मलिक का ‘अवैध’ मदरसा था जिसके विध्वंस के कारण शहर में हिंसा फैल गई और अधिकारियों को कर्फ्यू लगाना पड़ा। कर्फ्यू को 12 दिन बाद पूरी तरह से हटाया गया था। मलिक को बनभूलपुरा हिंसा के 16 दिन बाद 24 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। हिंसा में पुलिस कर्मियों और पत्रकारों सहित छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे। पिता-पुत्र के खिलाफ पहले लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और उन्हें पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया था।
इसे भी पढ़ें – सिंधिया व धामी ने किया जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट के नये भवन का लोकार्पण
Mastermind’s Son Arrested – शहर में उनकी संपत्ति कुर्क कर ली गई थी। मलिक ने प्रशासन की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया था और उसकी पत्नी साफिया मदरसे को तोड़ने के नगर निगम के नोटिस को चुनौती देने के लिए अदालत में चली गयी थी। अदालत ने उन्हें तत्काल राहत नहीं दी और ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे मुस्लिम बहुल बनभूलपुरा क्षेत्र में पथराव और आगजनी की घटनाएं शुरू हो गईं।