जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों को दो बड़ी कामयाबी मिली हैं. एक ओर सेना ने सुंदरबनी में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम की है. दूसरी ओर जिले (terrorist’s helper arrested) में ही पुलिस ने 54 राष्ट्रीय राइफल्स (रोमियो फोर्स) के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. जिसमें आतंकियों का एक मददगार गिरफ्तार किया गया है.
सबसे पहले बात करते हैं एलओसी पर नाकाम की गई घुसपैठ की. 19 फरवरी को खुफिया इनपुट और लगातार निगरानी के आधार पर नथुआ टिब्बा इलाके में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधि देखी गई. जानकारी मिलते ही सेना की सतर्क टुकड़ियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जवाबी फायरिंग की. सेना की तेज और सटीक कार्रवाई के चलते आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश विफल हो गई.
इसे भी पढ़ें – आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 3 नाबालिग फरार, 2 पाकिस्तान के रहने वाले
फिलहाल इलाके में तलाशी और निगरानी अभियान जारी है. सेना ने बताया कि स्थिति को देखते हुए जवानों को रणनीतिक रूप से पुनः तैनात किया गया है. ताकि पूरे क्षेत्र पर कड़ी नजर रखी जा सके. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे सेक्टर में हाई लेवल का ऑपरेशनल अलर्ट जारी रखा है.
terrorist’s helper arrested – उधर, राजौरी पुलिस ने 54 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इसमें आतंकियों के मददगार सचिन कुमार उर्फ पम्मा पुत्र सीजॉय कुमार को अरेस्ट किया गया है. वो नौशेरा के सेहर का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई विशेष खुफिया सूचना के आधार पर तेज और सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई.
