महेश बाबू इन दिनों खबरों की सुर्खियों में हैं, इसकी वजह उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ है. इस हाई बजट की फिल्म को एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. राजामौली और महेश बाबू की इस फिल्म (Mahesh Babu’s Agnipariksha) को लेकर लोगों में काफी बेसब्री है. फिलहाल फिल्म पर काम चल रहा है, इस फिल्म में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी शामिल हैं. हाल ही में फिल्म में महेश बाबू की ट्रेनिंग को लेकर खास खुलासा हुआ है.
कुछ वक्त पहले महेश बाबू की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट ऑर्गेनाइज किया गया था. इस इवेंट में एक्टर का फर्स्ट लुक सामने आया था. हालांकि, फिल्म को लेकर एसएस राजामौली ज्यादा खुलासा नहीं करना चाह रहे हैं. लेकिन, इसी दौरान महेश बाबू की ‘वाराणसी’ के लिए ट्रेनिंग की खबर सामने आई है. हैदराबाद के कलारीपयट्टू ट्रेनर हरि कृष्णा ने खुलासा किया है कि उन्होंने एक्टर को ट्रेनिंग दी है.
Mahesh Babu’s Agnipariksha – हरि कृष्णा ने हाल ही में मीडिया आउटलेट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले साल उन्होंने महेश बाबू को ट्रेनिंग दी थी. लेकिन, उन्हें ये बात सामने लाने से मना किया गया था. हरि ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और करीब 3 साल से पुराना मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू सिखा रहे हैं. कलारीपयट्टू की शुरुआत 11-12 वीं शताब्दी के दौरान हुई थी. उन्होंने बताया कि महेश बाबू ने इसकी ट्रेनिंग 2 महीने से ज्यादा समय तक लिया.
