लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने (accused kidnapped the girl) वाला मामला सामने आया है। यहां 17 साल की एक नाबालिग किशोरी द्वारा शादी का ऑफर ठुकराने से बौखलाए युवक ने जबरन घर में घुसकर उसका अपहरण कर लिया और उसे शिमला ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार का गंभीर आरोप है कि स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर उन्हें आखिरकार न्याय के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा।
पीड़ित नाबालिग के अनुसार, उसकी मुलाकात आरोपी युवक से मलेरकोटला में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया और प्रस्ताव रखा, लेकिन पीड़िता ने साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि बीते 17 जुलाई को जब पीड़िता घर में अकेली थी, तब आरोपी अपने 3-4 साथियों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया। आरोपी उसे डरा-धमकाकर जबरदस्ती कार में बैठाकर शिमला ले गए। पीड़िता के मुताबिक, शिमला के एक होटल में उसे करीब एक महीने तक कमरे में बंद रखकर बंधक बनाया गया और उसके साथ लगातार रेप किया गया।
accused kidnapped the girl – एक दिन आरोपी गलती से कमरे का दरवाजा लॉक करना भूल गया, जिसके बाद साहसी पीड़िता चुपके से होटल से निकल भागने में सफल रही और फगवाड़ा स्थित अपनी बुआ के घर पहुंची। इसके बाद बुआ ने तुरंत पीड़िता के पिता को घटना की सूचना दी। घटना के बाद पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया, जिसमें मेडिकल जांच के दौरान दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पिता का आरोप है कि मुख्य आरोपी और उसके साथी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पु
